Aryaveer Kohli DPL 2026: विराट कोहली (Virat Kohil) के भतीजे आर्यवीर कोहली (Aryaveer Kohli) की ऑक्शन में बोली लग गई है. उन्हें टीम ने अच्छी रकम में खरीदा है. दरअसल बुधवार (01 जुलाई) को दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 16 वर्षीय आर्यवीर को खरीदा. पिछले सीजन वह साउथ दिल्ली सुपरस्टार का हिस्सा थे.
टूर्नामेंट के तीसरे सीजन के लिए आर्यवीर 'सी' कैटेगरी के खिलाड़ियों में शुमार थे, जिनका बेस प्राइज 1 लाख रुपये था. ऑक्शन में कोहली के भतीजे को दिल्ली किंग्स ने 1.2 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. बता दें कि 'सी' सबसे निचली कैटेगरी है, जिसमें दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अंदर रजिस्टर खिलाड़ी शामिल हैं.
पिछले सीजन साउथ दिल्ली सुपरस्टार की तरफ से आर्यवीर को मौका नहीं मिल सका था. टीम ने उन्हें 1 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. इस सीजन उन्हें ऑक्शन में 20 हजार रुपये की ज्यादा रकम मिली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस सीजन सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम उन्हें मौका देती है या नहीं.
Talent meets opportunity. Let the journey begin. 🚀#delhipremierleague #dpl #dplauction #cricket pic.twitter.com/eAfVsde0zw
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) July 1, 2026
बता दें कि सेंट्रल दिल्ली किंग्स में यश धुल जैसे सुपरस्टार खेलते हुए दिखाई देंगे. फ्रेंचाइजी ने 2026 सीजन के लिए 9 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में यश धुल (मार्की, 15 लाख), मनी ग्रेवाल (कैटेगरी A, 18 लाख), जोंटी सिद्धू (कैटेगरी A, 10 लाख), युगल सैनी (कैटेगरी B, 3.8 लाख), आदित्य भंडारी (कैटेगरी B, 3 लाख), सिद्धार्थ जून (कैटेगरी B, 3 लाख), गवनिश खुराना (कैटेगरी C, 1 लाख), जसवीर सहरावत (कैटेगरी C, 1 लाख) और तेजस बरोका (कैटेगरी C, 19 लाख) शामिल हैं.
पिछले सीजन यानी 2025 में नितीश राणा की कप्तानी वाली वेस्ट दिल्ली लायंस ने फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को हराकर खिताब जीता था. मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 173 रन बनाए थे. चेज करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस ने 18 ओवर में जीत हासिल कर ली थी. टीम के लिए कप्तान नितीश कुमार ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 79* रन बनाए थे.
यह भी पढे़ं: ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में