PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में जाने मिलते हैं क्या क्या लाभ और कौन लोग हैं पात्र
Rajasthankhabre Hindi July 02, 2026 03:42 PM

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश में कई बड़ी योजनाएं चलाती हैं और इनमे से ही एक हैं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ दिया जाता है। लेकिन इस लाभ को लेने के लिए पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। 

योजना में क्या लाभ मिलते हैं
योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है। साथ ही अलग से 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं। पहले कुछ महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन और फिर तय समय पर इसे वापस करने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है। 

कौन लोग पात्र हैं
जो ताला बनाने वाले हैं
जो लोग राजमिस्त्री हैं
फिशिंग नेट निर्माता
टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
जो अस्त्रकार हैं
पत्थर तोड़ने वाले
धोबी और दर्जी
मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
जो लोग लोहार का काम करते हैं
हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
जो नाव निर्माता हैं
जो लोग मूर्तिकार हैं
अगर आप सुनार हैं
गुड़िया और खिलौना निर्माता
नाई यानी बाल काटने वाले
मालाकार हैं
पत्थर तराशने वाले

pc- amar ujala 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.