फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
Himachali Khabar Hindi July 02, 2026 05:43 PM

Encroachment Removal By Indian Railway: फर्रुखाबाद जिले में स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास एक मजार दो ट्रैक के बीच था। इसके चलते ट्रैक में कर्व है। इससे ट्रेन स्टेशन से छूटने के बाद रफ्तार नहीं पकड़ पाती है। इसके चलते रेलवे बोर्ड ने करीब दो वर्ष पूर्व इस धार्मिक स्थल को हटाने के आदेश दिए थे। बुधवार को वहां धार्मिक स्थल हटाने का काम शुरू हुआ। बाउंड्रीवाल तोड़ दी गई।

हालांकि, बीच में ही स्टेशन अधीक्षक के पास किसी अधिकारी का फोन आया। इसके बाद काम रोक दिया गया। चार दिन बाद हटाए जाने के बात कही गई। इस पर हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए और बचे हुए हिस्से को भी पूरी तरह हटाने को आवाज उठाई है। इसके कुछ देर बाद धार्मिक स्थल को पूरी तरह हटा दिया गया। इससे वह ट्रैक का कर्व दूर होने का रास्ता साफ हो गया है।

भविष्य में एक अतिरिक्त ट्रैक बिछाने की संभावना

हिंदूवादी संगठन पहले भी इस को हटाने की मांग कर चुके थे और इस संबंध में रेलवे अधिकारियों तथा अन्य नेताओं को ज्ञापन भी सौंपे गए थे। इस स्थल के हटने से अब ट्रैक का घुमाव दूर हो गया है और भविष्य में एक अतिरिक्त ट्रैक बिछाने की संभावना भी बन गई है।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि धार्मिक स्थल के बीच में स्थित था। इस कदम से ट्रेनों को स्टेशन से निकलने के बाद बेहतर गति मिल पाएगी और परिचालन सुगम होगा

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.