जम्मू-कश्मीर में विकास और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए राज्य का दर्जा जरूरी: राकेश सिन्हा
Indias News Hindi July 02, 2026 06:43 PM

रांची, 2 जुलाई . जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज राकेश सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और इस मुद्दे पर कांग्रेस शुरू से अपनी मांग उठाती रही है.

राकेश सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर India की आत्मा है और उसे फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने से वहां विकास की गति तेज होगी. उनके मुताबिक, जब राज्य Government के पास प्रशासनिक अधिकार होंगे, तब शासन बेहतर तरीके से काम करेगा और कानून-व्यवस्था भी मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन लगातार इस मांग को उठाते रहे हैं, लेकिन केंद्र Government इस पर सकारात्मक फैसला नहीं ले रही है.

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध प्रदर्शन करना हर Political दल का अधिकार है. अगर इंडिया गठबंधन जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक मंच पर आकर आंदोलन करता है तो यह पूरी तरह लोकतांत्रिक और उचित कदम होगा.

Jharkhand के जमशेदपुर में करणी नेता हत्याकांड मामले में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा Chief Minister हेमंत सोरेन को जिम्मेदार ठहराए जाने पर भी राकेश सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर जमशेदपुर की घटना के लिए Chief Minister जिम्मेदार हैं तो भरत तिवारी के एनकाउंटर के लिए सम्राट चौधरी भी जिम्मेदार हैं.

उन्होंने कहा कि Jharkhand Government ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. Government ने 24 घंटे के भीतर कई अहम कदम उठाए, जिनमें आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना, संबंधित Policeकर्मियों को निलंबित करना और Police अधीक्षक (एसपी) का तबादला करना शामिल है. उनके अनुसार, इससे साफ है कि Government कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई ढिलाई नहीं बरत रही.

भाजपा द्वारा इस मामले को लेकर मशाल जुलूस निकालने की घोषणा पर राकेश सिन्हा ने कहा कि विपक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार है, लेकिन किसी भी दुखद घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी Political जमीन मजबूत करने के लिए ऐसे मुद्दों को उठा रही है. उनका कहना है कि किसी मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की बजाय अगर घटना का Political लाभ उठाने की कोशिश की जाती है तो इससे न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.

पश्चिम बंगाल में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) गुट की चुनाव आयोग से मुलाकात के सवाल पर राकेश सिन्हा ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले वोटों को प्रभावित करने की कोशिश होती है, फिर विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों को तोड़ने का प्रयास किया जाता है और अंत में Political दलों के अस्तित्व तक को चुनौती दी जाती है.

राकेश सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी Political दलों को समान अवसर और निष्पक्ष प्रक्रिया मिलनी चाहिए. उनके अनुसार, यदि किसी दल के कुछ सांसद या विधायक दूसरी पार्टी में चले जाते हैं और उसके बाद उस दल के चुनाव चिह्न या संगठनात्मक स्थिति पर असर पड़ता है तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं माना जा सकता.

पीआईएम/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.