Ranveer Singh Dhurndhar Japan Release: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ दोनों को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड तकरीबन 1350 करोड़ रुपये और दूसरे पार्ट ने 1850 करोड़ का कलेक्शन किया. यानी दोनों पार्ट से 3200 करोड़ का कलेक्शन हुआ. ‘धुरंधर’ भारत की पांचवीं और ‘धुरंधर 2’ आमिर खान की ‘दंगल’ के बाद भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. हालांकि, अब भी कमाई का सिलसिला थमा नहीं है. मेकर्स ने ‘धुरंधर’ को लेकर एक ऐसा प्लान बनाया है, जिससे कलेक्शन में इजाफा होगा.
दरअसल, मेकर्स अब ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट को जापान में रिलीज करने जा रहे हैं. रिलीज डेट सामने आ चुकी है. 10 जुलाई को ये ब्लॉकबस्टर फिल्म जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. दुनियाभर में फिल्म को पसंद किया गया, अच्छा कलेक्शन हुआ, ऐसे में माना जा रहा है कि बाकी देशों की तरह जापान से भी ये फिल्म ठीक-ठाक कलेक्शन कर सकती है. अब वहां कितनी कमाई होगी ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा.
यहां देखें रणवीर सिंह का वीडियोरिलीज डेट अनाउंस करते हुए मेकर्स ने रणवीर सिंह का एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें ‘धुरंधर’ के सीन चल रहे हैं और रणवीर सिंह कहते हैं, “जापान, आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार. ‘धुरंधर’ अब जापान में रिलीज होने वाली है. ये फिल्म अपने साथ ड्रामा, इमोशन और शानदार कहानी से भरपूर एक जबरदस्त सिनेमाई एक्सपीरियंस ला रही है. मैं आप सभी को भारत की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म का एक्सपीरियंस कराने के लिए इनवाइट करता हूं. उम्मीद करता हूं कि आप सभी से थिएटर्स में मुलाकात होगी. बहुत सारा प्यार”
View this post on Instagram
A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)
मेकर्स ने रणवीर का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “‘धुरंधर’ की दहाड़ जापान तक पहुंच गई है. इसे 10 जुलाई 2026 से जापान में बड़े पर्दे पर देखें.”
ये भी पढ़ें-
Thalapathy Vijay के फैंस के लिए गुड न्यूज, महीनों का इंतजार होगा खत्म, जल्द ही Jana Nayagan को CBFC से मिलेगी हरी झंडी
ईठा के लिए वसूले 15 करोड़, अब अगली फिल्म के लिए इतनी मोटी रकम मांग रहीं श्रद्धा कपूर?
जापान में सबसे बड़ी भारतीय फिल्मअगर बात अब तक जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म की करें तो ये रिकॉर्ड राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR के नाम दर्ज है, जिसे एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था. भारतीय रुपये के हिसाब से जापान में इस पिक्चर ने 139 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘धुरंधर’ इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर पाती है या नहीं.