Jupiter in Pushya Nakshatra 2026: गुरु करेंगे 19 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में गोचर, किन राशियों की चमकेगी किस्मत
TV9 Bharatvarsh July 02, 2026 08:43 PM

Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. ज्योतिष में गुरु ज्ञान, शिक्षा, धन और संतान आदि के कारक माने जाते हैं. गुरु का राशि और नक्षत्र परिवर्तन करना बहुत ही शुभ माना जाता है. 4 जुलाई 2026 को शनिवार के दिन दोपहर 03 बजकर 57 मिनट पर गुरु का पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद मे प्रवेश होगा. इसके बाद गुरु का पुष्य नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश 19 जुलाई को होगा.

द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु का पुष्य नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश 19 जुलाई को रात 09 बजकर 43 मिनट पर होगा. ज्योतिषविद गुरु के पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर को बहुत खास मान रहे हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि इससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं कि गुरु के पुष्य नक्षत्र में गोचर से किन राशि के जातकों को लाभ हो सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए ये समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है, क्योंकि अभी गुरु कर्क राशि में ही विराजमान हैं. कर्क गुरु की उच्च की राशि मानी जाती है. ऐसे में इस समय कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि, वैवाहिक जीवन में मधुरता और अटके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं. जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं. ये समय आपको पहले से और ज्यादा मजबूत बना सकता है.

कन्या राशि

इस समय कन्या राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं.

वृश्चिक राशि

इस समय वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है. आपको भाग्य का पूरा साथ साथ मिल सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. धन लाभ के नए मार्ग खुल सकते हैं. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शिक्षा, रचनात्मकता और व्यक्तिगत खुशियों के लिए यह समय बहुत उत्तम रह सकता है. नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Shukra Gochar 2026: शुक्र का सिंह राशि में गोचर घुमाएगा जिंदगी का पहिया, जानिए क्या होंगे बदलाव

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.