आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
संतोष सिंह July 02, 2026 09:12 PM

देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय मॉनसून सक्रिय होने के कारण बारिश देखने को मिल रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक गुरुवार (2 जुलाई) को देश के करीब 19 राज्यों में झमाझम बारिश का अनुमान है. IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2 दिनों में इसके गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों के अलावा पंजाब और राजस्थान के कईं और इलाकों में पहुंचने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह बारिश देखने को मिली.

मौसम विभाग के मुताबिक 2 जुलाई को यूपी, बिहार, झारखंड समेत उत्तरी भारत के कई राज्यों और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि इस समय पंजाब से लेकर उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल पर कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा एक ट्रफ दक्षिणी गुजरात से कर्नाटक तक फैला हुआ है.

IMD ने आज दक्षिण गुजरात के अलावा कोंकण और गोवा में भारी से भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इसके अलावा तटीय कर्नाटक में भी कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. IMD ने महाराष्ट्र के विशेष रूप से घाट क्षेत्रों में और मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. 

आज कहां-कहां होगी बारिश
मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. IMD के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 2 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. IMD ने कहा है कि गुरुवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बहुत भारी बारिश का अनुमान है. 

दिल्ली से पंजाब तक बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 2 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है. IMD ने कहा है कि दिल्ली में सुबह हुई बारिश के बाद शाम तक कई और जगहों पर हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है. 

 

महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.