मां के बगल में सो रहा था बच्चा, किडनैपर आया और उठाकर ले गया...मच गया बवाल
मोहसिन अली July 02, 2026 09:12 PM

देश के सबसे बिजी रेलवे स्टेशनों में से एक हैदराबाद के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर किडनैपिंग की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है. इस घटना को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ. सिकंदराबाद पुलिस ने बताया कि एक अनजान आदमी ने अपनी मां के बगल में सो रहे तीन साल के बच्चे को किडनैप कर लिया है. 

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों में घटना रिकॉर्ड होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. बता दें कि GRP (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) ने बच्चे की तलाश के लिए चार स्पेशल टीमें बनाई हैं. CCTV के आधार पर जांच पड़ताल तेज कर दी गई है.  

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्चे को उसकी मां ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर आराम करते समय अपने बगल में ही सुला रखा था. परिवार वालों के मुताबिक ऐसा लगता है कि लड़के को उसकी मां ने अपने साथ बांध रखा था, लेकिन CCTV में साफ दिखाई दे रहा है कि कोई अनजान आदमी आधी रात या सुबह-सुबह मौके पर आता है और लड़के को किडनैप कर आसानी से अपने साथ ले जाता है. 

CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
मासूम बच्चे के गायब होने के बाद परिवार वाले परेशान हो गए और तुरंत रेलवे पुलिस से संपर्क किया गया. शिकायत मिलने के बाद रेलवे पुलिस अधिकारियों ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. रेलवे पुलिस स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों में लगे CCTV कैमरों से फुटेज इकट्ठा करके उसकी जांच कर रही है. इसके अलावा वो संदिग्ध की हरकतों, वह स्टेशन पर कैसे आया और लड़के को लेकर किस दिशा में लेकर गया है, इस पर भी खास ध्यान दे रहे हैं.

जांच के तहत पुलिस ने चार स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों और दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट हब के आस-पास तलाशी ले रही हैं. पता चला है कि लड़के और संदिग्ध की तस्वीरें संबंधित यूनिट्स को भेज दी गई हैं.

 

भारत सरकार के एक्शन पर आया WhatsApp का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.