बॉबी देओल ‘ऐल्फा’ में विलेन के रोल में नजर आए हैं. वहीं अनिल कपूर ने रॉ चीफ का किरदार निभाया है. अनिल कपूर इससे पहले YRF की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ में भी इसी रोल में दिखे थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए इन दोनों एक्टर्स ने कितनी फीस चार्ज की है.
चलिए पहले अनिल कपूर की फीस जानते हैं. वो इस पिक्चर में कर्नल विक्रांत कौल के रोल में नजर आए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्हें 6 करोड़ रुपये की फीस मिली है. वो ‘वॉर 2’ में भी इसी रोल में दिखे थे. बॉबी देओल को भी अनिल के बरारबर ही फीस मिली है.
‘ऐल्फा’ में विलेन का रोल करने के लिए बॉबी देओल ने भी अनिल कपूर की तरह 6 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है. यानी इन दोनों एक्टर्स को एक समान फीस मिली है. आलिया इस फिल्म की सबसे महंगी कास्ट हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें 25 करोड़ और शरवरी को 3 करोड़ रुपये मिले हैं.
‘ऐल्फा’ से आलिया भट्ट को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. साल 2024 में आई वो फिल्म वर्ल्डवाइड सिर्फ 55 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई थी. अब आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि ‘ऐल्फा’ क्या कमाल करती है.