लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है भाजपा, महिला कांग्रेस उठाएगी जनहित के मुद्दे : अलका लांबा
Indias News Hindi July 06, 2026 07:42 AM

हैदराबाद, 5 जुलाई . अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने केंद्र की भाजपा Government पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि भाजपा Political दलों के जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचा रही है. साथ ही उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, महिला आरक्षण कानून और संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर भी केंद्र Government को घेरा.

हैदराबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अलका लांबा ने कहा, “कांग्रेस भाजपा Government को लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा मानती है. पहले वोटों में गड़बड़ी के आरोप लगते थे, और अब निर्वाचित प्रतिनिधियों को तोड़कर Political दलों की सीटों पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. भाजपा विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है. विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों को तोड़ने का प्रयास लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है. Government विरोध की आवाज को दबाने के लिए झूठे मुकदमों का भी सहारा ले रही है.”

अलका लांबा ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसे दलों को Political नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. उनके अनुसार, Government नैतिक आधार खो चुकी है और सत्ता बचाने के लिए विभिन्न तरीके अपना रही है.

महिला कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार पर उन्होंने कहा कि तेलंगाना में संगठन तेजी से मजबूत हुआ है. उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में राज्य के 19 जिलों में संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाई गई हैं और सदस्यता अभियान को अच्छा समर्थन मिला है.

उन्होंने कहा, “तेलंगाना महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान में देश में पहले स्थान पर है. अब तक 1.16 लाख से अधिक महिलाओं ने सदस्यता ली है. जल्द ही राज्य महिला कार्यकारिणी और नए जिला अध्यक्षों की घोषणा भी की जाएगी.”

आगामी संसद के मानसून सत्र को लेकर अलका लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस ‘चलो संसद’ अभियान के तहत देशभर की महिलाओं के साथ दिल्ली में प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र Government महिला आरक्षण कानून लागू करने में देरी कर रही है. इसके अलावा उन्होंने नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं, बेरोजगारी और महंगाई को भी गंभीर मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि इन मामलों पर Government जवाबदेह नहीं बन रही है.

अलका लांबा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक बयान पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि संसद में दिए गए बयानों की जवाबदेही तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद के भीतर और महिला कांग्रेस सड़क पर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून सत्र के दौरान महिला कांग्रेस केंद्र Government के खिलाफ अपने आंदोलन को और तेज करेगी.

एससीएच

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.