दिल्ली से पटना तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट? क्या कीमतों में हुआ है कोई बदलाव?
अरिजीता सेन July 07, 2026 11:12 PM

Petrol-Diesel Rate Today July 7: आज मंगलवार को देश में सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया. इसके चलते देश भर में ईंधन के दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आ रही गिरावट के बावूजद पेट्रोल-डीजल के दाम खुदरा स्तर पर नहीं घटाए जा रहे हैं. 

क्यों नहीं कम हो रही कीमत?

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी बता चुके हैं कि भले ही वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतें अब कम होकर अमेरिका-ईरान में जंग शुरू होने के पहले के स्तर पर आ गए हो, लेकिन भारतीय रिफाइनरियां अभी उसी कच्चे तेल को प्रॉसेस कर रही हैं, जिसें पश्चिम एशिया में तनाव और क्रूड ऑयल के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचने के बाद महंगे रेट पर खरीदा गया था. यही वजह है कि सरकारी तेल कंपनियां अभी दाम कम करने की स्थिति में नहीं हैं. इस बीच, बीते 1 जुलाई को प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने अपने पंपों पर पेट्रोल में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये की कटौती कर उपभोक्ताओं को कुछ राहत दी है.

शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली   102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई  111.21 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
अहमदाबाद 101.70 रुपये 97.84 रुपये
चेन्नई  107.77 रुपये  99.55 रुपये
पटना  113.35 रुपये  99.36 रुपये
लेह 109.81 रुपये 97.92 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये  103.82 रुपये
कोहिमा 104.39 रुपये 95.91 रुपये

नए स्टॉक की खरीद शुरू

पिछले हफ्ते भारत की सरकारी तेल रिफाइनिंग कंपनियों ने अलग-अलग टेंडर के जरिए लाखों बैरल कच्चा तेल खरीदने का काम तेज कर दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन ऑयल से लेकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम तक, इन कंपनियों ने मिलकर लगभग 70 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है, जिसकी डिलीवरी आने वाले महीनों में होनी है. इनमें से इंडियन ऑयल ने 50 लाख बैरल तेल खरीदा है. इनकी डिलीवरी अगस्त के आखिर और सितंबर की शुरुआत में होनी है. इसी तरह से HPCL ने 20 लाख बैरल ब्राजीलियन 'टुपी' (Tupi) क्रूड खरीदा है. इसकी भी डिलीवरी अगस्त और सितंबर में होनी है.

:

चकाचौंध से दूर, बिजनेस में सुपर एक्टिव: जानिए कौन हैं टाटा ग्रुप की कमान थामने वाली माया टाटा? 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.