Why Not Count Rotis in Kitchen: क्या आप भी बनाते हैं गिनकर रोटियां? घर में छा जाएगी दरिद्रता
TV9 Bharatvarsh July 08, 2026 12:43 AM

Kitchen Rules: सनातन धर्म में रसोई को एक पवित्र स्थान माना गया है. यह न सिर्फ खाना बनाने की जगह है बल्कि परिवार के सुख का केंद्र भी है. यहां साफ-सफाई से लेकर हर एक चीज का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि मां अन्नपूर्णा नाराज न हो जाएं. यही नहीं, आपने घर के बड़े-बुजुर्गों को अक्सर यह कहते सुना होगा कि रसोई में रोटियां नहीं गिननी चाहिए. कुछ लोग इसे पुरानी सोच या अंधविश्वास मानकर इससे बचते हैं, लेकिन कुछ लोग आज भी पूरी जागरूकता और अनुशासन के साथ इसका पालन करते हैं.

रोटी गिनकर बनाने की मनाही वास्तु शास्त्र पर आधारित नहीं है. इसके पीछे एक गहरा व्यावहारिक और स्वास्थ्य संबंधी तर्क भी छिपा हुआ है. आइए जानते हैं कि रोटी गिनकर बनाने से आपके स्वास्थ्य, रिश्तों और घर की समृद्धि पर क्या प्रभाव पड़ता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब हम रोटी गिनते और बनाते हैं, तो अनजाने में हम अपने घर के आशीर्वाद को सीमित कर देते हैं. भोजन को मां अन्नपूर्णा का एक रूप माना जाता है और इसे नापना या गिनना भोजन का अपमान माना जाता है.

रोटियां गिनने से लगता है राहू का दोष

खाना पकाना मंगल ग्रह का स्थान माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि रोटियां गिनने से कुंडली में राहु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे मानसिक तनाव और घर में अनावश्यक खर्चे बढ़ जाते हैं. सनातन परंपरा में यह मान्यता है कि अतिथियों को देवता के समान माना जाता है. यदि रोटी जल्दी में बनाई जाए और अचानक कोई अतिथि आ जाए, तो उनका सम्मानपूर्वक सत्कार नहीं किया जा सकता. इससे बुध और बृहस्पति ग्रह कमजोर हो जाते हैं.

वास्तु के अनुसार कितनी रोटी बनानी चाहिए? पहली रोटी हमेशा गाय के लिए बनानी चाहिए, इससे घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. रोटी का आखिरी टुकड़ा हमेशा कुत्तों के लिए बनाना चाहिए, इससे राहु, केतु और शनि शांत रहते हैं. हमेशा 2-3 अतिरिक्त रोटियां बनाएं ताकि कोई भी भूखा प्राणी, पक्षी या अचानक आया मेहमान खाली हाथ न लौटे.

ये भी पढ़ें:Vastu Tips For Kids Room: टूटे खिलौने और कांटेदार पौधे बच्चे के कमरे में क्यों नहीं रखने चाहिए?

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र, धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.