ALSO READ: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Hormuz में फिर टेंशन, 24 घंटे में 3 टैंकरों पर अटैक
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार पर तेंदुआ अचानक झपट पड़ता है। अचानक हुए इस हमले से आसपास के लोग भी घबरा गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ALSO READ: E20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान के दावे 'पेड कैंपेन' का हिस्सा, नितिन गडकरी ने परिवार पर लगे आरोपों कर क्या कहा
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले के बाद तेंदुआ पास के एक मकान में घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों में और अधिक दहशत फैल गई। कई रहवासियों ने तेंदुए के वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए।
ALSO READ: Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे तेंदुए के करीब जाने की कोशिश न करें, भीड़ न लगाएं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
वन विभाग की टीम लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।