अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Hormuz में फिर टेंशन, 24 घंटे में 3 टैंकरों पर अटैक
Webdunia Hindi July 08, 2026 03:43 AM

पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच ईरान ने मंगलवार को होर्मुज में फिर हमले शुरू कर दिए हैं। दुनिया के सबसे व्यस्त ऊर्जा मार्गों में शामिल हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में पिछले 24 घंटे के भीतर तीसरे वाणिज्यिक तेल टैंकर पर हमला होने से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।

ALSO READ: E20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान के दावे 'पेड कैंपेन' का हिस्सा, नितिन गडकरी ने परिवार पर लगे आरोपों कर क्या कहा

एक्सपर्ट्‍स के मुताबिक यदि इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ता है तो इसका सीधा प्रभाव वैश्विक तेल बाजार पर पड़ सकता है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी समझौते के बावजूद क्षेत्र में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

 

ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के मुताबिक नवीनतम घटना में एक व्यावसायिक टैंकर को एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल (हमलावर हथियार) ने निशाना बनाया, जिससे जहाज को मामूली संरचनात्मक क्षति पहुंची। हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने या तेल रिसाव की सूचना नहीं है।

UKMTO ने जारी की चेतावनी

यूकेएमटीओ ने बताया कि जहाज अपनी अगली मंजिल की ओर बढ़ रहा है, लेकिन हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी जहाजों को अत्यधिक सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की सलाह दी गई है। एजेंसी ने कहा कि घटना की जांच जारी है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ALSO READ: Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

कतर ने ईरान पर लगाया गंभीर आरोप

यह घटना उस समय हुई है जब कुछ घंटे पहले ही कतर ने ईरान पर अपने एलएनजी (LNG) वाहक जहाज 'अल रेकय्यात (Al Rekayyat)' पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज के इंजन रूम पर ड्रोन हमला होने से आग लग गई। जहाज में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) होने के कारण विस्फोट का बड़ा खतरा पैदा हो गया था। हालांकि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित बच निकले और समय रहते बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

 

कप्तान ने भेजा था 'मेडे' संदेश

हमले के दौरान जहाज के कप्तान ने रेडियो संदेश के जरिए तत्काल सहायता मांगी। उन्होंने बताया कि जहाज के इंजन रूम में आग लग गई है और धुएं के कारण नुकसान का सही आकलन नहीं किया जा सकता।

ALSO READ: Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

कतर का कड़ा विरोध

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है और इसके लिए ईरान पूरी तरह कानूनी रूप से जिम्मेदार है।

वैश्विक बाजार की बढ़ी चिंता

हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल और गैस परिवहन का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। इस क्षेत्र में लगातार हो रहे हमलों से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.