तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा शादी के बंधन में बंधन गई हैं. स्वरा ने शाश्वत से शादी की है. शादी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बेटी की शादी के फंक्शन्स में एक्टर शैलेश लोढ़ा ने जमकर डांस किया है.
बेटी की शादी में पत्नी संग झूमे शैलेश लोढ़ा
शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन के भी कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. वायरल हो रहे वीडियो में शैलेश लोढ़ा पॉपुलर गाने जोरू का गुलाम पर डांस करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी पत्नी स्वाति लोढ़ा संग थिरकते दिखाई दे रहे हैं. वो ब्लैक ब्लेजर लुक में नजर आएं, वहीं उनकी पत्नी लहंगे में दिखीं. कपल ने अपनी बेटी की शादी में खूब रंग जमाया.
बता दें, शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी जोधपुर के आलीशान उम्मेद पैलेस में हुई. स्वरा लोढ़ा ने इस खास दिन पर पेस्टल कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं.

View this post on Instagram
शादी में कई बड़ी हस्तियां हुईं शामिल
शादी में कई बॉलीवुड हस्तियों और राजनेताओं ने शिरकत की. वेडिंग में एक्टर विक्की कौशल, राकेश बेदी, रजा मुराद, और कृष्णा अभिषेक, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.
View this post on Instagram
शैलेश लोढ़ा अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं. वो और उनकी फैमिली लाइमटाट से दूर रहती है.
ः 'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
शैलेश लोढ़ा का वर्क फ्रंट
शैलेश लोढ़ा एक कवि और एक्टर हैं. उन्हें कवि सम्मेलन में भी देखा जाता है. शैलेश ने टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से खूब सुर्खियां बटोरी. शो में वो तारक मेहता का किरदार निभाते नजर आएं. उनकी और जेठालाल की जोड़ी को दर्शको ने खूब पसंद किया, हालांकि सालों तक काम करने के बाद शैलेश ने शो बीच में ही छोड़ दिया.