New Delhi, 8 जुलाई . पूर्व Prime Minister चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत और Union Minister मनोहर लाल समेत कई नेताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जननायक, पूर्व Prime Minister चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. सड़क से लेकर सदन तक वे उपेक्षितों, पीड़ितों और वंचितों की आवाज बने रहे. उनकी सादगी, वैचारिक दृढ़ता और समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता देश के लोकतंत्र को आज भी राह दिखाती है.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने पूर्व Prime Minister चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किया, “सादगी, साहस और सिद्धांतनिष्ठ राजनीति के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने भी पूर्व Prime Minister चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. भजनलाल शर्मा ने लिखा, “उनका सादगीपूर्ण जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने लिखा, “पूर्व Prime Minister चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”
Union Minister मनोहर लाल ने पोस्ट किया, “लोकप्रिय जननेता और ओजस्वी वक्ता व India के पूर्व Prime Minister चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. लोकतांत्रिक मूल्यों, शोषितों एवं वंचितों के समग्र उत्थान के लिए आपके प्रखर विचार व कृतित्व सदैव स्मरणीय रहेंगे.”
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, “महान नेता और पूर्व Prime Minister चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन. राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के लिए उनका समर्पण और संघर्ष भारतीय राजनीति में सदैव स्मरणीय रहेगा.”
–
डीसीएच/