नोएडा में दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद
Indias News Hindi July 08, 2026 09:42 PM

नोएडा, 8 जुलाई . नोएडा के सेक्टर-49 थाने की Police ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से चोरी की कुल 10 मोटरसाइकिल बरामद की हैं. Police का कहना है कि आरोपी लंबे समय से नोएडा और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में रेकी कर दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे और बाद में इन्हें राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे.

Police के अनुसार, 7 जुलाई को सेक्टर-49 की Police ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट Policeिंग की सहायता से कार्रवाई करते हुए बिजली घर, सेक्टर-50 नोएडा के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलिन्दर पुत्र संतकुमार और विवेक पुत्र संजय के रूप में हुई है. दोनों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की गईं. इस कार्रवाई की शुरुआत 5 जुलाई को हुई शिकायत से हुई थी.

एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-49 में अपनी मोटरसाइकिल सेक्टर-50 से चोरी होने की सूचना दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर Police ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया. जांच के दौरान Police ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और बीट Policeिंग की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिलों में कई वाहन नोएडा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे. बरामद मोटरसाइकिलों में कई नोएडा के अलग अलग थाना इलाके से चोरी की गई थीं, जिनकी First Information Report दर्ज है.

अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में भी Police जांच कर रही है और उनके वास्तविक मालिकों का पता लगाया जा रहा है. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने Police को बताया कि वे पहले सुनसान स्थानों और पार्किंग क्षेत्रों की रेकी करते थे. मौका मिलते ही मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे और फिर उन्हें एक सुरक्षित स्थान पर छिपाकर रखते थे. जब कोई ग्राहक मिल जाता था तो इन चोरी की मोटरसाइकिलों को बिना किसी वैध दस्तावेज के कम कीमत पर बेच दिया जाता था.

Police को आशंका है कि आरोपियों का संबंध वाहन चोरी के बड़े नेटवर्क से भी हो सकता है, जिसकी जांच जारी है. गिरफ्तार आरोपी बलिन्दर मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले के गोपालगंज गांव का रहने वाला है और वर्तमान में ग्राम होशियारपुर, थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में रह रहा था. उसकी उम्र करीब 23 वर्ष है. दूसरा आरोपी विवेक, ग्राम होशियारपुर, सेक्टर-51 नोएडा का निवासी है और उसकी उम्र 19 वर्ष है.

Police रिकॉर्ड के अनुसार बलिन्दर के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज है, जबकि विवेक के खिलाफ थाना सेक्टर-24 में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज हो चुका है. वर्तमान मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-49 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

नोएडा Police का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वाहन सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही Police यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितनी अन्य वारदातों को अंजाम दिया है और चोरी के इस नेटवर्क में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

पीकेटी/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.