भक्तों पर गोली चलाने का आदेश देने वालों को रातोंरात राम याद आने लगे : अनुराग ठाकुर
Indias News Hindi July 09, 2026 02:42 AM

हमीरपुर, 8 जुलाई . अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद में कांग्रेस नेताओं के बयान पर BJP MP अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जिनके आदेश पर राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई, अब उन्हें रातोंरात भगवान राम याद आने लगे. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

हमीरपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान BJP MP ने कहा कि जब रामसेतु का मुद्दा उठा तो कांग्रेस के किसी भी नेता ने इसके समर्थन में कुछ नहीं कहा. बल्कि, उन्होंने तो यह तक कह दिया कि रामसेतु का कोई अस्तित्व ही नहीं है. कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं ने ही भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे. राम मंदिर आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर गोलियां चलाने का आदेश देने वाले नेता विपक्ष के ही थे. राम मंदिर पर फैसला आने के बाद भी कांग्रेस और कुछ अन्य पार्टियों के नेताओं ने इसका विरोध जारी रखा. उन्होंने मंदिर की आधारशिला रखने के समारोह से लेकर इसके उद्घाटन तक हर चरण में विरोध किया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल आज भी राजनीति कर रहे हैं. मंदिर ट्रस्ट ने Government से खुद पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया. Government ने एसआईटी गठित की और जांच चल रही है.

BJP MP ने कहा कि यह वक्त राजनीति करने का नहीं है, जांच रिपोर्ट आएगी और उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस मछली की तरह है, जो पानी से बाहर होने पर तड़पती है, कांग्रेस सत्ता के बिना तड़प रही है.

उन्होंने कहा कि मोदी Government ने संगठित और असंगठित क्षेत्रों में 50 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों, जिनमें कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं. उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं. इन पहलों का मकसद स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा, दोनों मुहैया कराना है.

उन्होंने कहा कि इन 12 सालों में मोदी Government ने संविदा श्रमिकों के अधिकारों एवं लाभों की रक्षा के लिए कई कानून बनाए. देश में 29 सेंट्रल लेबर लॉ थे, जिन्हें हमारी Government ने रिफॉर्म कर चार लेबर कोड में तब्दील कर दिया. उनमें से कई ऐसे कानून थे जो मजदूरों और छोटे स्तर पर काम करने वाले संविदाकर्मी के हित में बिल्कुल नहीं थे, न ही उनका वर्तमान सुरक्षित था और न ही भविष्य. केंद्र Government द्वारा लाए गए चार लेबर कोड संविधान की तरह उनके हितों की सुरक्षा करता है.

डीकेएम/एबीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.