मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया… हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस नहीं थीं हेमा मालिनी? बोलीं- बहुत कम मिलते थे
TV9 Bharatvarsh July 09, 2026 02:43 AM

Hema Malini On Her Acting Fees: हेमा मालिनी का नाम बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार है. उन्होंने साल 1963 में तमिल फिल्म Idhu Sathiyam से अपने एक्टिंग सफर का आगाज किया था. उसके बाद उन्होंने साल 1968 में राज कपूर के अपोजिट ‘सपनों के सौदागर’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया. 70 और 80 के दशक में उनका करियर पीक पर था. उन्होंने बॉलीवुड को ‘शोले’, ‘सीता और गीता’ समेत कई बेहतरीन फिल्में दी. हालांकि, उनका कहना है कि वो कभी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस नहीं रहीं.

हाल ही में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू मेंहेमा मालिनी ने अपनी फीस पर बात की. इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उस दौर के बारे में बताइए जब आप बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं. इसपर हेमा मालिनी ने कहा, “नहीं नहीं, बिल्कुल नहीं, किसने बोला ये. बहुत छोटा अमाउंट मिलता था. इतना कुछ नहीं दिया था.”

पैसों के लिए कभी काम नहीं किया- हेमा मालिनी

जब उनसे ये कहा गया कि ऐसा है, आपके लिए डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स की लाइन लगी होती है, इसपर उन्होंने कहा, ” मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया. जैसे-जैसे नाम होता जाता है, वैसे वैसे थोड़े पैसे बढ़ते हैं. आज कल जिस तरह सब लोगों को फीस मिलती है, उसका थोड़ा सा भी नहीं मिलता था हमलोगों को. लेकिन उसकी बात ही अलग है. लेकिन जो मिला, उसमें हमलोगों ने जो काम किया, जिस तरह की फिल्में की, वो पैसों की कमाई से बढ़कर है.”

ये भी पढ़ें-

1200 करोड़ी वाराणसी के बाद इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर काम करेंगे महेश बाबू? पता चल गया

प्रीतम एंड पेड्रो में स्पोर्ट्स मिनिस्टर की पत्नी बनी एक्ट्रेस कौन? 18 सालों से इंडस्ट्री में, Jr. Ntr संग भी किया काम

कभी फीस की डिमांड नहीं की- हेमा मालिनी

जब उनसे ये सवाल हुआ कि धर्मेंद्र जी और आपमें बहुत खूबी है. उन्होंने भी अपनी फीस तय कर रखी थी. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को फीस बढ़ाने के लिए मना कर रखा था. इसपर हेमा मालिनी ने कहा, “प्रोड्यूसर जैसा दे सकता है, अगर वो देना चाहते हैं, तो मोस्ट वेलकम. लेकिन ऐसी कोई डिमांड नहीं थी कि इतना ही चाहिए, अगर नहीं दोगे तो फिल्म नहीं करूंगी, ऐसा नहीं था. मेरी मां सबकुछ हैंडल किया करती थीं. वो सारे प्रोड्यूसर्स को लेकर काफी लिबरल थीं. अगर प्रोड्यूसर कहता था कि हम इस शेड्यूल में फीस नहीं दे सकते, तो वो कहतीं थीं- ठीक है कोई बात नहीं. हमने कभी भी प्रोड्यूसर से पैसे नहीं मांगे. वो छोटे से लिफाफे में जो दे देते थे हम लेकर जाते थे.”

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.