पश्चिम बंगाल के बरुईपुर रेप और मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद उसकी मां का भावुक बयान सामने आया है. उसने अपने बेटे के किए गए अपराध की निंदा करते हुए साफ कहा कि उसे उसके कर्मों की सजा मिल चुकी है और वह उसकी बॉडी भी नहीं लेंगी. प्रभास मंडल की मां ने बताया कि सुबह दो पुलिसकर्मी उनके घर आए थे. उन्होंने उन्हें बताया कि उनका बेटा मर गया है और पूछा कि क्या वह अस्पताल जाना चाहती हैं. इस पर उन्होंने कहा कि वह अस्पताल नहीं जा सकतीं, क्योंकि उनके पति बीमार हैं.
प्रभास मंडल की मां ने कहा कि पुलिस जो सही समझे, वह करे. उन्हें इस पर कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने अच्छा काम नहीं किया था. उसने गलत किया था और अब उसे उसके किए की सजा मिल गई है. आरोपी की मां ने कहा कि वह अपने बेटे की बॉडी लेने नहीं जाएंगी और न ही उसे घर वापस लाएंगी. उनका कहना था कि जिसने इतना बड़ा गलत काम किया है, उसके लिए वह कोई मांग या अपील नहीं करेंगी.
#WATCH | West Bengal: Prabhas Mondal, the accused in the Baruipur rape and murder case, killed in a police encounter.
— ANI (@ANI) July 8, 2026
His mother says, "Two Policemen had come to my house. I had woken up just then. They told me that my son is dead, so would I like to go to the hospital. I told… pic.twitter.com/Xo01Hw7L4n
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
प्रभास मंडल की एनकाउंटर में मौत
प्रभास मंडल की मां ने कहा कि उनके बेटे ने जो किया, वह गलत था और कानून ने उसे उसकी सजा दे दी, इसलिए उन्हें किसी भी तरह की शिकायत नहीं है. उन्होंने दोहराया कि वह उसकी बॉडी स्वीकार नहीं करेंगी. बरुईपुर रेप और मर्डर केस ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था. इस मामले में आरोपी प्रभास मंडल की एनकाउंटर में मौत के बाद उसकी मां का यह बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.