'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
सौरव कुमार July 09, 2026 05:12 AM

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर रेप और मर्डर मामले में मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल एनकाउंटर में मारा गया है. इस घटना के बाद राज्य की राजनीति भी गर्म हो गई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वरिष्ठ नेता और सांसदमहुआ मोइत्रा ने इस पूरे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सरकार पर निशाना साधा है.

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि बरुईपुर रेप-मर्डर मामले का आरोपी प्रभाष मंडल एनकाउंटर में मारा गया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर यह सब क्या हो रहा है. अपने पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के लोगों पर तंज कसते हुए लिखा कि बंगाल के लोग अब नए बंगाल उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें. उन्होंने कहा कि यह कोई सरकार नहीं है, बल्कि जंगलराज जैसा माहौल बनता जा रहा है.

'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

बरुईपुर रेप-मर्डर मामला

बरुईपुर रेप-मर्डर मामले को लेकर पहले से ही राज्य में तनाव का माहौल बना हुआ था. अब मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद इस मामले ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है. महुआ मोइत्रा के बयान को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है.

क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के दौरान एनकाउंटर

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. उसने 12 साल की बच्ची का रेप किया और बाद में मौत के घाट उतार दिया था. बता दें कि पुलिस आरोपी को रात 8 जुलाई को रात 12.45 में क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए पहुंची थी, जहां पर उसने पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग करने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया.

बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.