पौधरोपण महायज्ञ-2026 को जनआंदोलन बनाएं, 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य हो पूरा : केशव प्रसाद मौर्य
Newsindialive Hindi July 10, 2026 04:42 AM

लखनऊ,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधे रोपित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करते हुए मा० उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने ग्राम्य विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महाभियान को पूर्ण गरिमा, भव्यता और शत-प्रतिशत सफलता के साथ धरातल पर उतारा जाए एवं आईईसी (Information, Education and Communication) सोशल मीडिया, होर्डिंग्स, और स्थानीय प्रचार माध्यमों से जनपदों में ब्लॉक और गाँव स्तर पर प्रदेश्वशियों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए प्रेरित किया जाए।

आज उत्तर प्रदेश के मा० उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले पौधरोपण महायज्ञ-2026 को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जनभागीदारी का महाअभियान है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.