आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर 'अल्फा' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ रही है. 'ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे' पर उछाल के बाद, फिल्म की कमाई में पहले बुधवार को गिरावट दर्ज की गई. चलिए यहां वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म की 6 दिनों की कमाई से जानते हैं कि ये हिट हुई है या फ्लॉप?
'अल्फा' ने 6 दिनों में कितनी कमाई की?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' सिनेमाघरों में 3 जुलाई को रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है और वाईआरएफ जैसे बड़े बैनर की फिल्म होने के बावजूद ये दर्शकों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई है. ये फिलहाल ऐवरेज कमाई ही कर रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 9.25 करोड़ से शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन इसने 11.50 करोड़ कमाए. फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्श सबसे ज्यादा रहा और इसने 13.25 करोड बटोरे. इसके बाद चौथे दिन इसने 3.85 करोड़, 5वें दिन 4.25 करोड़ और छठे दिन 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ 'अल्फा' की 6 दिनों की कुल कमाई 44.95 करोड़ रुपये हुई है.
वहीं इसका वर्ल्डवाइड 6 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 74.89 करोड़ रुपये हुआ है.
'अल्फा' ने कितना वसूल लिया बजट?
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 'अल्फा' को 100 करोड़ की लागत में बनाया गया है. ऐसे में इस फिल्म ने अपनी 6 दिनों में 44.95 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसने अपनी 44.95 फीसदी ही बजट वसूल किया है. ये अभी 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है.
'अल्फा' हिट हुई या फ्लॉप
किस भी फिल्म को हिट होने के लिए अपनी लागत का दुगना कमाना होता है. यानी 'अल्फा' को 200 करोड़ कमाने होंगे तब ये हिट का टैग हासिल कर पाएगी. अगर ये अपने बजट के बराबर भी कमा लेती है तो ये एवरेज की कैटेगिरी में आएगी और अगर से अपनी लागत का 110 से 120 परसेंट कमाती है तो ये सेमी हिट कहलाएगी. फिलहाल 'अल्फा' की रफ्तार को देखते हुए इसका हिट होना नामुमुकि लग रहा है. वैसे भी शुक्रवार, 9 जुलाई से इसे अजय देवगन की धमाल 4 से भी मुकाबला करना पड़ेगा. नई रिलीज फिल्म के आगे इसकी कमाई पर काफी असर पड़ेगा.