बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस पीरियड गैंगस्टर फिल्म के हीरो कन्नड़ सुपरस्टार यश हैं. फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार है. 'टॉक्सिक' में कियारा 'नादिया' का किरदार निभा रही हैं. अब फिल्म के लिए कियारा आडवाणी की फीस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.
कियारा आडवाणी को मिले 15 करोड़ रुपये
123तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, कियारा ने फिल्म 'टॉक्सिक' के लीए रिकॉर्ड तोड़ फीस वसूली है. उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए 15 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस मिली है. कहा जा रहा है कि ये कियारा के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस है. इसी के साथ कियारा सबसे महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं.
View this post on Instagram
'तबाही' में दिखा कियारा आडवाणी का ग्लैमरस अवतार
हाल ही में मेकर्स ने 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज किया है, जिसमें कियारा और यश के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली. फिल्म में कियारा अपने ग्लैमरस अंदाज का तड़का लगाने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस पहले से एक्साइटेड हैं. ये गाना फिलहाल हर जगह छाया हुआ है.
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?
'टॉक्सिक' की बात करें तो इस फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी हसीनाएं भी नजर आएंगी. गीतू मोहनदास फिल्म की डायरेक्टर हैं. इसकी स्टोरी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है. यश इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. ये फिल्म 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
कौन है सबसे महंगी एक्ट्रेस?
अगर बात सबसे महंगी एक्ट्रेसेस की करें, तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर प्रियंका चोपड़ा जोनास का नाम आता है. IMDb के मुताबिक, वो एक फिल्म के लिए करीब 18 से 30 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं. वहीं, दीपिका पादुकोण की फीस 15 से 30 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. कंगना रनौत एक फिल्म के लिए 15 से 27 करोड़ रुपये तक लेती हैं. इस लिस्ट में आलिया भट्ट और करीना कपूर भी शामिल हैं, जो एक फिल्म के लिए 10 से 20 करोड़ रुपये और 8 से 18 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं.