जाह्नवी कपूर की मेहंदी में दिखा बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम, ठहर गई फैंस की नजरें
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 10, 2026 05:12 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में अपनी बहन अंशुला कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं, जहां उनके स्टाइलिश लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया. उनका ये ट्रेडिशनल लुक फैंस को खूब पसंद आया. हालांकि, इस दौरान जाह्नवी की मेहंदी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं और हर किसी की नजरें उनके हाथों पर टिक गईं.

जाह्नवी कपूर की मेहंदी ने खींचा ध्यान
दरअसल, जाह्नवी कपूर ने अपनी मेहंदी में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखवाया है. उनकी मेहंदी में हिंदी में 'शिखु' नाम लिखा नजर आया, जो उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम है. 

जाह्नवी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

:- 14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान

कई बार कर चुकी हैं अपने प्यार का इजहार
ऐसा पहली बार नहीं है, जब जाह्ववी ने शिखर का नाम फ्लॉन्ट किया है. इससे पहले भी एक्ट्रेस ने गले में बॉयफ्रेंड के नाम का लॉकेट पहना था. 

हाल ही में जाह्नवी की नाइट सूट में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. खास बात ये रही कि एक्ट्रेस की टी-शर्ट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा था. 

कौन हैं शिखर पहाड़िया?
वैसे तो जाह्नवी और शिखर ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया अक्सर दोनों एक-दूजे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. 

बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं. शिखर पेशे से एक पोलो खिलाड़ी हैं. जाह्नवी और शिखर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. फैंस को अब जाह्नवी और शिखर की शादी का इंतजार है.  

'पेड्डी' को लेकर चर्चा में जाह्नवी कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं. इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म के हीरो राम चरण हैं. बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म करने के बाद ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है.

:- 'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री, एक्स वाइफ को देख बोले सोहेल खान- शादी में जो भी गलती हुई उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.