बेंगलुरु में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा, अब तक 9,878 अतिक्रमण हटाए गए: सीएम डीके शिवकुमार
Indias News Hindi July 11, 2026 12:42 AM

Bengaluru, 10 जुलाई . कर्नाटक के Chief Minister डी.के. शिवकुमार ने Friday को कहा कि ग्रेटर Bengaluru अथॉरिटी (जीबीए) के तहत आने वाले सभी पांच नगर निगम क्षेत्रों में फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से अब तक 9,878 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं.

Bengaluru विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे अभियान का निरीक्षण करने के बाद जयनगर के अशोक पिलर के पास मीडिया से बातचीत में Chief Minister ने कहा कि 435 किलोमीटर लंबे फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है.

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 1,340 स्थायी दुकानों और करीब 1,800 ठेलों को हटाया गया. हालांकि, ठेला संचालकों को अपने ठेले स्वयं हटाने का अवसर दिया गया.

Chief Minister के अनुसार, अभियान के दौरान फुटपाथों पर बने 2,267 लोहे के शेड, 2,300 अवैध सीढ़ियां और रैंप, 2,662 खंभे और साइनबोर्ड तथा 2,247 अवैध छज्जे भी हटाए गए हैं. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान निकले मलबे को हटाने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त फुटपाथों की मरम्मत भी की जा रही है.

रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की आजीविका को लेकर उठ रही चिंताओं पर Chief Minister ने कहा कि Government उनकी रोजी-रोटी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा, “रेहड़ी-पटरी वाले हमारे अपने लोग हैं. उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. चाहे सरकारी जमीन हो या निजी, सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करके कारोबार नहीं किया जा सकता. लेकिन हमारी Government उन्हें रोजगार जारी रखने के लिए उपयुक्त वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराएगी.”

Chief Minister ने बताया कि पहले Government ने स्ट्रीट वेंडरों को पहचान पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन अदालत के आदेश के कारण यह रुक गई थी. अब इस प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाएगा और निर्धारित वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे, जहां वे अपना कारोबार कर सकेंगे.

सीएम डी.के. शिवकुमार ने दावा किया कि फुटपाथों पर अतिक्रमण के पीछे एक संगठित माफिया काम कर रहा है.

उन्होंने कहा, “आलोचना होती रहेगी, लेकिन Bengaluru को बेहतर बनाने के लिए हम उसका सामना करने को तैयार हैं. हमारे पास जानकारी है कि कुछ असामाजिक तत्व रेहड़ी-पटरी वालों से वसूली कर रहे हैं. Police और ग्रेटर Bengaluru अथॉरिटी के अधिकारियों को पूरी स्वतंत्रता दी गई है. हमारा लक्ष्य Bengaluru को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है.”

Chief Minister ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में Bengaluru में 900 से अधिक पैदल यात्रियों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि यदि फुटपाथ उपयोग योग्य नहीं होंगे तो लोग सड़क पर चलने को मजबूर होंगे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ेगा और यातायात भी प्रभावित होगा.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है.

स्ट्रीट वेंडरों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के सवाल पर Chief Minister ने कहा कि ऐसे स्थान चिन्हित किए जाएंगे, जहां पैदल यात्रियों और यातायात में कोई बाधा न हो. उन्होंने कहा कि विक्रेता सुबह आकर शाम को अपना कारोबार समेट सकते हैं, लेकिन व्यस्त सड़कों और निजी संपत्तियों के सामने कब्जा नहीं कर सकते.

विजयनगर के भूमिगत बाजार के अपेक्षित उपयोग न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि Government सभी सुझावों पर विचार करेगी.

वहीं, लंबे समय से लंबित जयनगर मार्केट के पुनर्विकास पर उन्होंने कहा कि आधी इमारत का निर्माण पूरा हो चुका है और शेष कार्य जल्द पूरा किया जाएगा. Government जल्द इस परियोजना पर अंतिम निर्णय लेकर इसे उपयुक्त योजना के तहत पूरा करेगी.

डीएससी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.