Alia Bhatt Dances: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां वो अपनी दोस्त और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर के शादी के फंक्शन में पहुंची हुई हैं. वो उनके संगीत फंक्शन में ‘माही वे’ गाने पर जमकर डांस भी कर रही हैं. इस दौरान वहां अनुष्का रंजन भी मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो शेयर किया है. आकांक्षा रंजन कपूर अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत करने वाली हैं. वो मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर शरण शर्मा से शादी करने जा रही हैं. यह कपल 2022 से रिलेशनशिप में है और उन्होंने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर ही रखा था.
X पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे हर कोई री-शेयर भी कर रहा है. इसमें स्टेज पर आकांक्षा रंजन कपूर के साइड में उनकी बहन अनुष्का और आलिया भट्ट भी हैं. इस डांस परफॉर्मेंस की शुरुआत होती है- कौन है वो जिसने मुड़कर मुझे नहीं देखा. जिसके बाद हर कोई प्रीति जिंटा की फिल्म के गाने माही वे पर डांस करते हैं. इस दौरान आलिया भट्ट स्पॉट हुईं, तो उनके फैन्स काफी खुश हो गए. इससे पहले वो अंशुला कपूर के रिसेप्शन में भी पहुंची थीं और उस फंक्शन में अर्जुन और रणवीर सिंह का जबरदस्त डांस चर्चा में रहा.
आलिया की दोस्त आकांक्षा की शादीआकांक्षा रंजन कपूर अपने बॉयफ्रेंड शरण शर्मा से शादी करने के लिए तैयार हैं और शादी से पहले के जश्न शुरू हो चुके हैं. शुक्रवार यानी 10 जुलाई को कपल ने मुंबई में एक संगीत सेरेमनी रखी. जहां, उनके कई दोस्तों के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी शामिल हुईं. इस फंक्शन में अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स पहुंचे हुए थे. हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, आलिया को शाहरुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’ के गाने ‘माही वे’ पर जमकर डांस करते हुए देखा जा रहा है. दरअसल यह पिक्चर साल 2003 में रिलीज हुई थी, जिसका यह गाना चार्टबस्टर था.
डांस का वीडियो
आलिया को लगा है ये झटका
दरअसल आलिया भट्ट की हाल ही में फिल्म ऐल्फा रिलीज हुई है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करती नजर आईं. YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म को इतना खराब रिस्पॉन्स मिलेगा, यह उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा. खैर, फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, लेकिन अब कलेक्शन काफी स्लो हो गया है. जो कि मेकर्स के लिए बड़ी टेंशन है, क्योंकि फिल्म बजट निकालने से काफी दूर हैं.