चढ़ावा विवाद पर साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं, आंदोलन से जुड़े समर्पित लोगों को मिले राम मंदिर प्रबंधन की कमान
Indias News Hindi July 11, 2026 08:43 PM

New Delhi, 11 जुलाई . राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की चेयरपर्सन और भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद, बद्रीनाथ दान मामले और Prime Minister Narendra Modi की विदेश नीति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा का मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की चेयरपर्सन साध्वी निरंजन ज्योति ने से बात करते हुए कहा कि यह केवल आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा विषय है. उत्तर प्रदेश Government इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करा रही है और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.

उन्होंने विश्वास जताया कि जांच पूरी होने पर सच्चाई सामने आएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ट्रस्ट को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिसमें राम मंदिर आंदोलन से जुड़े और वर्षों तक समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों को भी निगरानी और प्रबंधन में उचित भूमिका दी जाए.

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक सभी को धैर्य रखना चाहिए और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचना चाहिए.

बद्रीनाथ में दान से जुड़े कथित विवाद पर भी साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि Government पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही है और वहां भी एसआईटी का गठन किया गया है. यह सकारात्मक बात है कि ऐसे मामलों का खुलासा हो रहा है. उनके अनुसार, निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी, जिससे भविष्य में कोई भी धार्मिक स्थल पर इस तरह की अनियमितता करने का साहस नहीं करेगा.

उन्होंने धार्मिक स्थलों पर दान में गड़बड़ी को बहुत बड़ा पाप बताते हुए कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण होनी चाहिए.

Prime Minister Narendra Modi की विदेश नीति पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद India ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है. उनके अनुसार Prime Minister ने दुनिया के विभिन्न देशों के साथ मित्रतापूर्ण संबंध मजबूत किए हैं और जब भी वह किसी देश की यात्रा करते हैं तो वहां के लोगों का उत्साह India के बढ़ते सम्मान को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल Prime Minister का नहीं, बल्कि पूरे India और उसके नागरिकों का सम्मान है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.