इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे से कई अहम उपलब्धियां हासिल हुईं: विदेश मंत्रालय
Indias News Hindi July 11, 2026 09:43 PM

ऑकलैंड, 11 जुलाई . विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Saturday को कहा कि Prime Minister Narendra Modi का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का तीन देशों का दौरा कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों वाला रहा. इस यात्रा से व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, शिक्षा, नवाचार और लोगों के बीच संपर्क समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिली है.

विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि Prime Minister मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा ने दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत किया, साझेदारी को नई दिशा दी और साझा भविष्य की नींव को सुदृढ़ किया.

Prime Minister मोदी के तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन ने विशेष सम्मान दिखाते हुए उन्हें ऑकलैंड एयरपोर्ट तक विदा किया. विदेश मंत्रालय ने इसे दोनों देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक बताया.

Prime Minister मोदी ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक यात्रा पूरी की थी और उससे पहले इंडोनेशिया का दौरा किया था.

Friday देर रात ऑकलैंड पहुंचने के बाद Prime Minister मोदी ने Saturday को गवर्नमेंट हाउस में Prime Minister लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. आगमन पर उनका पारंपरिक माओरी स्वागत किया गया, जिसमें शांति, सम्मान और आतिथ्य का प्रतीक माओरी रीति-रिवाजों का पालन किया गया. इसके बाद Prime Minister ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया.

दोनों नेताओं के बीच सीमित और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि प्रौद्योगिकी, खेल, शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई.

वार्ता के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा, हाइड्रोग्राफी, खेल, आपदा प्रबंधन, डेयरी, पर्यटन, समुद्री विरासत, संस्कृति, खाद्य प्रौद्योगिकी और समुद्री अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) और अन्य सहमतियों का आदान-प्रदान किया गया.

Prime Minister मोदी और Prime Minister लक्सन ने दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों और कारोबारियों से भी मुलाकात की. इस दौरान Prime Minister मोदी ने कहा कि India और न्यूजीलैंड लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन, विविधता और सतत विकास के साझा संकल्प से जुड़े हुए हैं, जो भविष्य की मजबूत आर्थिक साझेदारी का आधार है.

उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में नई ऊर्जा और गहराई लाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि इससे बाजार तक पहुंच, निवेश, सेवाओं, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा के आदान-प्रदान के नए अवसर खुलेंगे.

दोनों प्रधानमंत्रियों ने ‘इंडिया-न्यूजीलैंड: ए विनिंग पार्टनरशिप’ थीम पर आयोजित विशेष गाला लंच में भी हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में राजनीति, उद्योग, व्यापार, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, खेल और कला जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं.

इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रदर्शित किए गए आधुनिक खेल उपकरणों का अवलोकन किया और न्यूजीलैंड के पदक विजेता खिलाड़ियों तथा हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों से बातचीत की.

दौरे के अंतिम कार्यक्रम में Prime Minister मोदी ने ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम में न्यूजीलैंड में रह रहे लगभग 10,000 भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. Prime Minister लक्सन भी विशेष अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

Prime Minister मोदी ने भारतीय समुदाय के उत्साह और स्नेह की सराहना करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय दोनों देशों की मित्रता का सबसे मजबूत स्तंभ है.

उन्होंने social media पर लिखा, “न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय हमारी दोस्ती की सबसे मजबूत कड़ी है. ऑकलैंड में उन्हें संबोधित करना यादगार अनुभव रहा.”

Prime Minister ने अपने संबोधन में कहा कि India और न्यूजीलैंड के रिश्ते केवल दोस्ती तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साझा मूल्यों और साझा संकल्प पर आधारित हैं. उन्होंने माओरी परंपरा के ‘वाका’ (नाव) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक नाव नहीं, बल्कि साझा यात्रा और दोनों देशों की साझेदारी का प्रतीक है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह साझेदारी अब नए अवसरों और नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ेगी.

डीएससी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.