भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20 आज है, जिसे जीतकर श्रेयस अय्यर एंड टीम क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी. मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना रखी है. भारत के लिए इस सीरीज में अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं घटा है. अगर आज हार मिली तो टी20 रैंकिंग में भी नुकसान हो सकता है. पिछले मुकाबले रात को 10 बजे से शुरू हो रहे थे, लेकिन आज मैच टाइमिंग अलग है. जानिए मैचों का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल.
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी20 रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, इसे एजीस बॉल क्रिकेट ग्राउंड के नाम से भी जाना जाता है. ये हैम्पशायर के वेस्ट एंड में स्थित है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला, तीसरा और चौथा टी20 रात को 10 बजे से शुरू हुआ था, लेकिन आज की टाइमिंग अलग है. आज पांचवां टी20 भारतीय समयनुसार शाम को 7 बजे से शुरू होगा, 6:30 बजे टॉस होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टी20 का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रिंस यादव.
लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोस बटलर (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, हैरी ब्रुक (कप्तान), टॉम बैंटन, विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद, सोनी बेकर.