Hyundai Upcoming SUVs: भारत में एसयूवी गाड़ियों की डिमांड बहुत पहले से ही है और यह अभी भी कायम है. अभी भी लोगों के बीच एसयूवी गाड़ियों की डिमांड है और यह जरूरत आने वाले समय में और बढ़ सकती है. एसयूवी गाड़ियों की डिमांड को देखते हुए हुंडई ने भी बड़ा दांव खेला है. क्योंकि, कंपनी अगले दो सालों के भीतर भारत में दो बेहद दमदार और बिल्कुल नई एसयूवी गाड़ियां उतारने की तैयारी कर रही है.
बता दें कि, हुंडई का यह नया दांव सीधे तौर पर मारुति सुजुकी और महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों को चुनौती देने के लिए तैयार किया गया है. तो चलिए जानतें हैं कि, हुंडई आने वाले समय में कौन सी 2 एसयूवी लॉन्च करने जा रही है.
बता दें कि, हुंडई की पहली अपकमिंग गाड़ी एक बेहद प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी होने वाली है. इसे खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की बदलती पसंद और बड़े साइज की गाड़ियों की डिमांड को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है.
कंपनी इस मॉडल के जरिए मारुति सुजुकी की हालिया बड़ी एसयूवी जैसे मारुति विक्टोरिस और इनविक्टो सेगमेंट को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी. इस गाड़ी में हुंडई का सिग्नेचर बोल्ड लुक, बड़ा केबिन स्पेस और ढेर सारे एडवांस टेक फीचर्स देखने को मिलेंगे जो आज के युवाओं को बहुत पसंद आते हैं.
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
जबकि इसके अलावा हुंडई का दूसरा और सबसे बड़ा धमाका होगा एक बिल्कुल नई 7-सीटर बड़ी एसयूवी. बता दें कि, इस बड़ी एसयूवी का नाम Ni1i बताया जा रहा है. इस गाड़ी को मार्केट में सीधे महिंद्रा की बेहद पॉपुलर XUV 7XO को कड़ी टक्कर देने के लिए उतारा जाएगा. भारतीय परिवारों में बड़ी गाड़ियों का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ा है जहां लोग आराम के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस भी चाहते हैं.
हुंडई की इस नई 7-सीटर कार में बेहतरीन राइडिंग कंफर्ट, तीन रो की बड़ी सीटिंग कैपेसिटी और सुरक्षा के लिए एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे जो लॉन्ग ट्रिप्स के शौकीनों के लिए एकदम परफेक्ट पैकेज साबित होगा.
Nissan Tekton के किस वेरिएंट की कितनी है कीमत? खरीदने जा रहे हैं तो जान लीजिए ये बात