अजय देवगन स्टारर और इंद्र कुमार निर्देशित कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘धमाल 4’ अपनी रिलीज के बाद से ही बाक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. हालांकि इसे क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स्ड रिव्यू मिले थे बावजूद इसके ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. दमदार ओपनिंग वीकेंड के बाद ये वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा दिखा रही है. चलिए यहां जानते हैं धमाकेदार मंडे के बाद इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘धमाल 4’ की कितनी रही 5वें दिन की कमाई?
इंद्र कुमार की 'धमाल 4' हर गुज़रते दिन के साथ और मज़बूत होती जा रही है. अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और अन्य कलाकारों से सजी इस एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म ने सोमवार का टेस्ट शानदार ढंग से पास किया. साफ है कि धमाल 4’ में दर्शक खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसका अंदाजा आप इस से भी लगा सकते हैं कि मेकर्स मंगलवार को अपनी फिल्मों के टिकटों पर डिसकाउंट देते हैं लेकिन वहीं ‘धमाल 4’ के टिकटों पर मेकर्स ने ट्यूज्डे को भी कोई छूट नहीं दी. फिर भी इसे 5वें दिन भी खूब ऑडियंस मिली और इसी के साथ इसकी कमाई में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है.
‘धमाल 4’ बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म
‘धमाल 4’ ने रिलीज के 5वें दिन न केवल कमाई में तेजी दिखाई बल्कि इसने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है. दरअसल ये ओ रोमियो के भारत में 83.35 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देकर साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. अब इसके निशाने पर कॉकटेल 2 के 104.15 करोड़ को मात देना है.
‘धमाल 4’ ने 5 दिन में कितना वसूल लिया बजट?
'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों में ही 80 करोड़ से ज्यादा कमा डाले हैं. बता दें कि मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 200 करोड़ की लागत में बनी बताई जा रही है. ऐसे में इस फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों में अपना 40 फीसदी बजट वसूल कर लिया है. वहीं अब ये 100 करोड़ी बनने की ओर बढ़ रही है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए लग रहा है कि अपने दूसरे वीकेंड तक ये 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई हैं.