अगर आप मारुति सुजुकी ब्रेजा खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. दरअसल, कंपनी 24 जुलाई को नई Brezza Facelift लॉन्च करने जा रही है. ऐसे में मौजूदा मॉडल का स्टॉक खत्म करने के लिए कंपनी और कई डीलर मिलकर ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट दे रहे हैं. ऐसे में नई कार खरीदने वाले लोग अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं.
जुलाई महीने में मारुति सुजुकी ब्रेजा पर कंपनी की ओर से 25,000 रुपये एक्स्ट्रा कंज्यूमर ऑफर और 5000 रुपये के इंस्टीट्यूशनल बेनिफिट के साथ 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत 25,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है.
कुछ ग्राहकों के लिए 5,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल बेनिफिट भी मौजूद है. इतना ही नहीं कई डीलर अपने स्तर पर भी चुनिंदा मॉडल्स पर लगभग 25,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे रहे हैं. हालांकि, यह ऑफर शहर, डीलर और मौजूदा स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. ऐसे में कुल मिलाकर यह डिस्काउंट 80 हजार रुपये तक हो सकता है.
दरअसल, 24 जुलाई को नई Brezza Facelift लॉन्च होने वाली है. इसलिए कंपनी पुराने मॉडल का स्टॉक जल्दी खत्म करना चाहती है. इसी वजह से ग्राहकों को ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है. नई ब्रेजा में डिजाइन के साथ कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है, इसलिए मौजूदा मॉडल पर ऑफर्स और भी आकर्षक हो गए हैं.
Maruti Brezza Facelift में नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ खास बदलाव देखने को मिलेगा. कंपनी पहली बार अपनी किसी कार में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स देने जा रही है. माना जा रहा है कि यह नया गियरबॉक्स केवल टर्बो पेट्रोल वेरिएंट के साथ मौजूद होगा. इसके अलावा मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है.
नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रहेगा. इस इंजन के साथ पहले की तरह 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है. इसमें ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से कई इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन मिल सकते हैं.
अगर कीमत की बात करें तो मौजूदा मारुति सुजुकी ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है. ऐसे में अगर आप कम कीमत में भरोसेमंद कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो मौजूदा डिस्काउंट ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
-
महंगा हो गया इन टोल प्लाजा पर गाड़ी चलाना, अब देना होगा ज्यादा टोल टैक्स, जानें डिटेल्स