
Mumbai , 16 जुलाई . टेलीविजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली Actress मनप्रीत कौर सलूजा ने टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर अपनी राय साझा की है. आज के समय में जहां ओटीटी को मनोरंजन का नया और बड़ा माध्यम माना जा रहा है. वहीं कई कलाकारों का मानना है कि टेलीविजन की अपनी एक अलग पहचान और ताकत है. इस पर मनप्रीत का कहना है कि टीवी आज भी कलाकारों के लिए एक खास जगह रखता है.
ने जब मनप्रीत कौर से पूछा कि उनके हिसाब से टेलीविजन की सबसे बड़ी ताकत क्या है और आज के बदलते दौर में टीवी की क्या खासियत है. इस पर Actress ने कहा कि टेलीविजन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कलाकारों को लगातार काम करने और हर दिन नई चुनौती का सामना करने का अवसर मिलता है.
मनप्रीत ने कहा, ”मुझे लगता है कि टेलीविजन की सबसे बड़ी ताकत यह है कि आपको हर दिन परफॉर्म करने का मौका मिलता है. हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता है. अगर किसी दिन आपको लगता है कि आपकी परफॉर्मेंस उतनी अच्छी नहीं रही, तो अगले दिन आपके पास खुद को सुधारने और अपनी क्षमता साबित करने का एक और मौका होता है.”
Actress के कहा, ”टीवी पर रोजाना शूटिंग की प्रक्रिया आसान नहीं होती, लेकिन यही मेहनत एक कलाकार को मजबूत बनाती है. हर दिन कैमरे के सामने खड़े होकर काम करना कलाकार के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उसे अपनी कमियों पर काम करने का अवसर देता है.”
मनप्रीत ने social media के बढ़ते प्रभाव को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ”आज के समय में कलाकारों के लिए social media पर एक्टिव रहना काफी जरूरी हो गया है. दर्शक अब सिर्फ कलाकारों का काम नहीं देखते, बल्कि उनकी निजी जिंदगी, पसंद-नापसंद और रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों से भी जुड़ना चाहते हैं. social media कलाकार और दर्शकों के बीच दूरी कम करने का एक अच्छा माध्यम बन गया है, लेकिन हर कलाकार का अपना तरीका होता है. कुछ लोग अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा साझा करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग अपने काम तक सीमित रहना पसंद करते हैं.”
मनप्रीत कौर सलूजा को सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो ‘मन सुंदर’ से मिली. इस शो में मुख्य भूमिका निभाने के अनुभव को लेकर Actress ने कहा कि यह उनके लिए एक बेहद खास मौका था. वह लंबे समय से एक लीड रोल पाने का सपना देख रही थीं और इस शो ने उन्हें वह अवसर दिया, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी.
–
पीके/