निहाल वढेरा अगला घरेलू सीजन पंजाब की जगह हिमाचल की तरफ से खेलेंगे
Indias News Hindi July 16, 2026 10:43 PM

New Delhi, 16 जुलाई . आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन से पहले पंजाब को बड़ा झटका लगा है. बाएं हाथ के बल्लेबाज निहाल वढेरा ने पंजाब टीम का साथ छोड़कर Himachal Pradesh की तरफ से खेलने का फैसला किया है. वढ़ेरा की मौजूदगी Himachal Pradesh की बल्लेबाजी को मजबूत करेगी, जबकि उनके जाने से पंजाब की बल्लेबाजी कमजोर हुई है.

ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, वढेरा ने पंजाब टीम में सीमित अवसर मिलने के कारण यह फैसला लिया. वह Himachal Pradesh से जुड़ने वाले पंजाब के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले पुखराज मान और आर्यमान सिंह भी इस टीम का हिस्सा बन चुके हैं. वढेरा को पिछले सीजन में पंजाब के लिए लगातार खेलने का मौका नहीं मिला. उन्होंने केवल तीन रणजी ट्रॉफी, दो विजय हजारे ट्रॉफी और चार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मुकाबले खेले.

निहाल वढेरा घरेलू क्रिकेट के होनहार युवा बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. इस बल्लेबाज ने 2022-23 रणजी ट्रॉफी सीजन में Gujarat के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में शानदार शतक लगाकर पहली बार सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद उन्होंने लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और 2023-24 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली पंजाब टीम का भी हिस्सा रहे.

अब तक वढेरा 17 प्रथम श्रेणी, 16 लिस्ट-ए और 69 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में Mumbai इंडियंस और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 44 मैच खेले हैं, जिससे उन्हें बड़े स्तर का अनुभव भी हासिल है.

Himachal Pradesh क्रिकेट टीम ने नए सीजन से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव किया है. टीम ने वीआरवी सिंह की जगह विनीत सक्सेना को मुख्य कोच और गगनदीप सिंह को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है. हिमाचल के पूर्व बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा भी उत्तराखंड छोड़कर अपने गृह राज्य लौट आए हैं.

Himachal Pradesh की टीम पिछले घरेलू सीजन में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट चरण में जगह बनाने में असफल रही थी. रणजी ट्रॉफी में टीम का अभियान दो हार और पांच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ था. ऐसे में निहाल वढेरा का शामिल होना हिमाचल के लिए बेहतर प्रदर्शन की संभावना को बढ़ाता है.

पीएके

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.