मुंबई लोकल में सीट को लेकर महिलाओं के बीच विवाद, पेपर स्प्रे छिड़कने का आरोप
Indias News Hindi July 16, 2026 10:43 PM

Mumbai , 16 जुलाई . Mumbai की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन की महिला कोच में यात्रियों के बीच हुए विवाद के बाद पेपर स्प्रे छिड़कने का मामला सामने आया है.

सेंट्रल रेलवे की एक लोकल ट्रेन में सीट को लेकर महिला यात्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर दूसरी महिला यात्रियों पर पेपर स्प्रे छिड़कने का आरोप लगा है. घटना के बाद दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया.

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) के अनुसार, Thursday को सूचना मिली कि कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पहुंचने वाली एन-9 फास्ट लोकल के महिला प्रथम श्रेणी कोच में सीट को लेकर महिला यात्रियों के बीच विवाद हो गया.

आरोप है कि विवाद के दौरान एक महिला यात्री ने दूसरी महिला यात्रियों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया. सूचना मिलने के बाद सुबह 8:33 बजे ट्रेन के सीएसएमटी पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से कोच की जांच की.

पूछताछ में सामने आया कि कुछ महिला यात्री सीट सुनिश्चित करने के लिए डोंबिवली से कल्याण तक जाकर वापस लौटती हैं और फिर उसी ट्रेन से सीएसएमटी की ओर यात्रा करती हैं. इस वजह से कल्याण स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने वाली कई महिला यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इसी मुद्दे को लेकर डोंबिवली-कल्याण राउंड ट्रिप कर सीट पर बैठी महिलाओं और कल्याण से सीएसएमटी के लिए यात्रा शुरू करने वाली महिलाओं के बीच बहस शुरू हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई. आरोप है कि विवाद के दौरान डोंबिवली-कल्याण समूह की एक महिला यात्री ने अपने बैग से पेपर स्प्रे निकालकर कल्याण से ट्रेन में सवार हुई महिला यात्रियों पर छिड़क दिया.

घटना के बाद शिकायतकर्ता महिला और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने वाली महिला, दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी, सीएसएमटी के सुपुर्द कर दिया गया. मामले की जांच जारी है.

एएमटी/एबीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.