सस्ता होता ही जा रहा सोना, आज फिर से लुढ़क गया भाव; चांदी की 2 लाख के पार पहुंची कीमत
अरिजीता सेन July 17, 2026 12:12 AM

Gold-Silver Rate Today on July 16: अमेरिका और ईरान के बिगड़ते हालातों के बीच आज देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखी जा रही है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार (COMEX) पर भले ही सोने ने आज 0.37% की बढ़त हासिल की है और यह 4066.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार रहा है. लेकिन इसके विपरीत घरेलू बाजारों में आज सोने की कीमतों में 0.36% की गिरावट आई है, जिससे 24 कैरेट का सोना प्रति 10 ग्राम 1,42,220 रुपये पर आ गया है. कल के मुकाबले इसमें 510 रुपये की गिरावट आई है. बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,42,730 रुपये थी. 

22 कैरेट और 18 कैरेट कितना हुआ सस्ता?

24 कैरेट की ही तरह आज 22 कैरेट सोने की कीमत कल के 1,31,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 410 रुपये कम होकर 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है. 18 कैरेट सोने का भाव भी इस दौरान कम हुआ है. इसका रेट कल के मुकाबले 380 रुपये गिरकर आज 106,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. कल कीमत 107,045 रुपये थी.

शहरवार सोने की कीमतें

शहर 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली 1,43,730 रुपये 1,31,760 रुपये
मुंबई 1,43,580 रुपये 1,31,610 रुपये
कोलकाता 1,43,580 रुपये 1,31,610 रुपये
बेंगलुरु 1,43,580 रुपये 1,31,610 रुपये
चेन्नई 1,43,790 रुपये 1,31,810 रुपये

क्यों गिर रही सोने की कीमत?

सोना हाल ही में अपने रिकॉर्ड हाईलेवल पर पहुंचा था. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते बड़े संस्थागत निवेशकों (FIIs) और केंद्रीय बैंकों ने ऊंचे दामों पर सोने की मुनाफावसूली शुरू कर दी है, जिससे इसके दाम गिर रहे हैं. इसके अलावा, निवेशकों द्वारा गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) से पैसा निकालकर लिक्विड कैश या शेयर बाजार में शिफ्ट होने की वजह से भी सोने पर दबाव बढ़ा है. 

आज चांदी की कीमत

आज 16 जुलाई को भारत में चांदी की कीमत में 1.16% का इजाफा हुआ है और इसी के साथ अब इसकी कीमत प्रति किलोग्राम 2,20,000 रुपये के स्तर पर आ गई है. यानी कि आज घरेलू बाजारों में चांदी प्रति किलो करीब 2500 रुपया महंगा हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार (COMEX) पर भी चांदी आज 0.21% मजबूत होकर 59.23 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर कारोबार कर रही है. 

:

LPG Rate Today: आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.