NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास
Webdunia Hindi July 17, 2026 03:43 AM

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) यानी NEET UG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। एजेंसी ने तय समय के भीतर रिजल्ट जारी किया है, ताकि मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पूरी की जा सके।  इस वर्ष NEET UG 2026 में 11.21 लाख उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। अब लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है और वो आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

ALSO READ: TTD : राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच तिरुपति में दान का नया रिकॉर्ड, 1 दिन में आए 96.98 करोड़ रुपए, आखिर क्यों उमड़े लाखों श्रद्धालु

खास बात यह है कि सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं, जो मेडिकल शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।  NTA ने इस परीक्षा का आयोजन देशभर में 13 भाषाओं में किया था, जिससे विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों को अपनी पसंदीदा भाषा में परीक्षा देने का अवसर मिला। अब परिणाम घोषित होने के बाद मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

आंसर शीट की जारी होने के करीब एक घंटे बाद रिजल्ट भी जारी किया गया है। रिजल्ट जारी करने के साथ ही एनटीए ने बताया है कि रिजल्ट समय पर जारी किया गया है ताकि छात्रों के लिए मेडिकल एडमिशन और काउंसलिंग का शेड्यूल बिना किसी देरी के समय पर चल सके। इस परीक्षा में देश के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में बनाए गए कुल 5,440 केंद्रों पर करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

 


© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.