भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है. पेट्रोल के बढ़ते खर्च को देखते हुए अब कई लोग किफायती और कम खर्च वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना पसंद कर रहे हैं.साल 2026 में बाजार में कई ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं, जो कम कीमत में अच्छी रेंज, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं.
Lectrix SX25अगर आप कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो Lectrix SX25 एक किफायती ऑप्शन हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 67,998 रुपये है. यह स्कूटर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें रोजाना छोटे सफर के लिए एक आसान और कम खर्च वाला वाहन चाहिए. कम बजट वाले परिवारों के लिए यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एंट्री करने का अच्छा तरीका हो सकता है.
Ola S1 XOla S1 X भारत के लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटरों में शामिल है. इसकी कीमत करीब 84,999 रुपये से शुरू होती है. अलग-अलग वेरिएंट के मुताबिक यह करीब 108 किलोमीटर से 242 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. इसमें आधुनिक डिजाइन, डिजिटल डिस्प्ले और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं.
TVS iQubeTVS iQube उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो भरोसेमंद ब्रांड और अच्छी सर्विस नेटवर्क को प्राथमिकता देते हैं. इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है. TVS की मजबूत डीलर नेटवर्क मौजूदगी छोटे शहरों में रहने वाले ग्राहकों के लिए भी इसे एक सुरक्षित विकल्प बनाती है. इसकी राइड क्वालिटी और आरामदायक परफॉर्मेंस इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती है.
Bajaj ChetakBajaj Chetak अपनी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और मेटल बॉडी डिजाइन के लिए जाना जाता है. इसकी कीमत करीब 1.11 लाख रुपये से शुरू होती है. यह स्कूटर लगभग 110 से 130 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. जो ग्राहक ज्यादा दिखावटी फीचर्स के बजाय मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला स्कूटर चाहते हैं, उनके लिए Chetak अच्छा विकल्प हो सकता है.
Hero Vida VX2Hero Vida VX2 की शुरुआती कीमत करीब 79,490 रुपये है.इसकी सबसे खास बात स्वैपेबल बैटरी सुविधा है. जिन लोगों के घर पर चार्जिंग की सुविधा नहीं है, उनके लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Volkswagen का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! Nexon, Brezza को टक्कर देने आ रही नई SUV, एडवांस फीचर्स से होगी लैस
Creta खरीदने का प्लान है तो करें इंतजार! Next Gen मॉडल में मिल सकते हैं ये जबरदस्त बदलाव