आज शनिवार किस मुहूर्त में करें शुभ काम, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
जागृति सोनी बरसले July 18, 2026 04:12 PM

Hindi Panchang, 18 July 2026: आज से आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार है. शनि देव को भगवान हनुमान की उपासना से शनि के कष्ट कम होते हैं। शनिवार को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी माना जाता है.

इसके अलावा आप शनि देव को हलवा, गुड़ आदि का भोग भी लगा सकते हैं. पीपल के नीचे सरसों के तेल क दीपक लगाएं. 

18 जुलाई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 18 July 2026)

  • तिथि - पंचमी (18 जुलाई 2026, सुबह 4.42 - 19 जुलाई 2026, सुबह 3.42)
  • वार- शनिवार
  • नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी
  • योग- वरीयान, रवि योग
  • सूर्योदय- सुबह 5.54
  • सूर्यास्त- रात 07.13
  • चंद्रोदय- सुबह 9.40
  • चंद्रोस्त- रात 10.04
  • चंद्र राशि- सिंह

चौघड़िया पूजा मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया - सुबह 7.18 - सुबह 09.01
  • शाम का चौघड़िया - रात 7.21 - रात 8.37

राहुकाल और अशुभ समय (Rahu kaal)

  • राहुकाल - सुबह 9.01 - सुबह 10.44
  • यमगण्ड काल- दोपहर 2.10 - दोपहर 3.54
  • गुलिक काल - सुबह 5.35 - सुबह 7.18
  • विडाल योग - शाम 6.00 - सुबह 5.35, 19 जुलाई

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 18 July 2026)

  • सूर्य- कर्क
  • चंद्रमा - सिंह
  • मंगल- वृषभ
  • बुध- कर्क
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

18 जुलाई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है

मेष राशि (Aries)

अनुशासन बनाए रखें. व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे, प्रॉपर्टी निवेश लाभ देगा.
ऑफिस में सहयोग मिलेगा, घर में सुखद माहौल रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)

प्रॉपर्टी और पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें. व्यापार में बहस और सरकारी कार्यों में देरी संभव है.
ऑफिस में विवाद से दूर रहें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मिथुन राशि (Gemini)

मेहनत और साहस से सफलता मिलेगी. व्यापार में नए संपर्क लाभ देंगे.
ऑफिस में जिम्मेदारी निभाएं, छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है.

कर्क राशि (Cancer)

धन लाभ के योग हैं, लेकिन किसी पर अधिक भरोसा न करें. बिजनेस में सतर्क रहें.
ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी, छात्रों को सफलता मिलेगी.

सिंह राशि (Leo)

व्यापार में उन्नति होगी, लेकिन लालच से बचें. नए अवसर मिलेंगे.
ऑफिस में विवाद न करें, परिवार का सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि (Virgo)

खर्च बढ़ सकते हैं, पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें.
ऑफिस में लापरवाही न करें, छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा.

तुला राशि (Libra)

आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. उधार लेने से बचें.
ऑफिस में अधूरे काम परेशानी बढ़ा सकते हैं, रिश्तों में विश्वास रखें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

व्यापार में लाभ और निवेश के अवसर मिलेंगे. गुणवत्ता से समझौता न करें.
ऑफिस में काम पर फोकस रखें, जरूरतमंद की मदद करें.

धनु राशि (Sagittarius)

भाग्य का साथ मिलेगा, व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा.
ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी, परिवार में शांति बनाए रखें.

मकर राशि (Capricorn)

विरोधियों से सावधान रहें, व्यापार में ईमानदारी रखें.
ऑफिस के लंबित काम पूरे करें, सेहत का ध्यान रखें.

कुंभ राशि (Aquarius)

व्यापार में नई योजना लाभ देगी. मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे.
ऑफिस में सहयोग मिलेगा, परिवार पर भी ध्यान दें.

मीन राशि (Pisces)

बड़े निवेश से बचें, आर्थिक मामलों में सतर्क रहें.
ऑफिस में मेहनत रंग लाएगी, परिवार की सलाह से निर्णय लें.

मांस, मदिरा और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें. बड़ों का सम्मान करें, झूठ बोलने से बचें और किसी का अहित न सोचें.

आज का लकी कलर

काला और नीला

Rashifal 18 July 2026: शनिवार को कर्क, सिंह सहित 7 राशियों के इंक्रीमेंट के संकेत, बस ये गलती न करें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.