ईशान की छुट्टी, कुलदीप की वापसी, तीसरे वनडे से पहले कोच गौतम गंभीर बदल देंगे टीम इंडिया की प्लेइंग 11, इन 11 को मौका!
Himachali Khabar Hindi July 19, 2026 03:42 PM

भारत और इंग्लैंड क्रिकेट के बीच अभी 2 मैच खेले जा चुके हैं। इन 2 मैचों में भारतीय टीम ने पहले मैच में 6 विकेट से मैच में जीत हासिल कर ली है। वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

अब इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई 2026 को खेला जाने वाला है, जिसके लिए हाल ही में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बोर्ड के द्वारा कई बड़े बदलाव किए गए हैं। तो आइए आपको भी इसके बारे में बड़े बदलाव के बारे में जानकारी देते हैं।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल से है Team India को बड़ी उम्मीद

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में भारतीय फैंस को ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल से काफी ज्यादा उम्मीद है। बीते 2 मैचों में रोहित शर्मा ने बड़ी पारी को अंजाम नहीं दिया है। इसलिए रोहित शर्मा से फैंस एक विस्फोटक पारी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

वहीं कप्तान शुभमन गिल ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन दिखाया है और फैंस चाहेंगे कि वह आखिरी मैच में भी एक बेहतरीन पारी खेलकर भारतीय टीम को एक अच्छी शुरुआत दें।

वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आने वाले खिलाड़ी विराट कोहली ने दूसरे मुकाबले में 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। ऐसे में अगर तीसरे मैच में भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन दिखाते है तो टीम को एक बड़ी मजबूती मिल जाएगी।

कुलदीप यादव को मौका

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर को चोट लग गई थी। ऐसे में वह तीसरे मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं रहने वाले है।

बोर्ड उनके स्थान पर बेहतरीन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल करने वाली है। इसके अलावा मीडिल ओवर में अक्षर पटेल और शिवम दुबे से टीम इंडिया को बड़ी और बेहतरीन पारी की उम्मीद है।

तीसरे वनडे के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग 11

इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें शुभमन गिल , श्रेयस अय्यर , केएल राहुल , रोहित शर्मा, विराट कोहली, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.