Delhi Traffic Advisory 21 July: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते कई प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित रहेगा. इस देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी की है. नई दिल्ली स्थित किसान घाट पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए जरूरत के अनुसार ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं.
किन-किन इलाकों में प्रभावित हो सकता है यातायात?ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के कारण सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड, राजघाट डीटीसी बाईपास रोड और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. यातायात का दबाव बढ़ने पर पुलिस इन मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी कर सकती है.
दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर जैसे क्षेत्रों में भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की आशंका है. ऐसे में इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है.
इसका रखें ध्यानदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास तौर पर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से अपील की है कि वह अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और संभावित जाम को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलें, ताकि किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.
जारी किया गया हेल्पलाइन नंबरपुलिस ने कहा है कि ट्रैफिक से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर 8750871493, हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ट्रैफिक से जुड़े ताजा अपडेट दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेंगे.
सीजेपी के प्रदर्शन के चलते कल भी नई दिल्ली में कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक को टायवर्ट किया गया था. वहीं सुरक्षा के लिहाज से राजीव चौक, पहले चौक सहित कई मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट कई घंटों के लिए बंद कर लिया गया था.
ये भी पढ़ें – CJP के प्रदर्शन में 118 पुलिसकर्मी घायल, पुलिस आयुक्त ने जाना हाल