Sunrisers Leeds Women vs MI London Women: इंग्लैंड के रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट द हंड्रेड 2026 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में भारतीय बिजनेसवुमन काव्या मारन के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ अपने नए सीजन का आगाज किया है. सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स लीड्स की महिला टीम के सामने एमआई लंदन की टीम थी, जिसे 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा.
सनराइजर्स लीड्स की धमाकेदार शुरुआतलंदन के ऐतिहासिक द ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन संतुलन दिखाया और द हंड्रेड के सातवें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की. सनराइजर्स लीड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. एमआई लंदन की टीम 100 गेंदों में 107 रन ही बना की. जिसमें हेली मैथ्यूज की 33 रनों की पारी शामिल रही. वहीं, डैनी वायट हॉज ने 29 रनों का योगदान दिया.
दूसरी ओर, सनराइजर्स लीड्स के लिए डैनी गिब्सन, हन्ना बेकर और दीप्ति शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की. तीनों खिलाड़ियों ने अपनी 20-2 गेंदों में 2-2 सफलता हासिल कीं. वहीं, एनाबेल सदरलैंड भी एक सफलता अपने नाम करने में कामयाब रहीं.
आसानी से चेज किया टारगेट108 रनों के टारगेट के जवाब में सनराइजर्स लीड्स ने कमाल की बल्लेबाजी की और 69 गेंदों पर ही टारगेट हासिल कर लिया. इस दौरान फीबी लिचफील्ड ने 26 गेंदों पर सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. वहीं, एनाबेल सदरलैंड ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली, जिसके चलते टीम ने सिर्फ 3 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया.
1155 करोड़ रुपए में खरीदी टीमबता दें, चेन्नई स्थित भारतीय मीडिया समूह, सन ग्रुप ने पिछले साल की शुरुआत में नॉर्दन सुपरचार्जर्स का 1155 करोड़ रुपए में अधिग्रहण किया था. यॉर्कशायर ने ECB की 49% हिस्सेदारी के अलावा सुपरचार्जर्स में अपनी 51% हिस्सेदारी बेचने का विकल्प चुना, जिसका मतलब है कि सन ग्रुप के पास कंपनी के 100% शेयर हैं. यही वजह है कि उसके नए नाम में काव्या मारन के ट्रेडमार्क सनराइजर्स के साथ लीड्स भी लगा है. ठीक वैसे ही जैसे IPL में काव्या मारन की टीम का नाम सनराइजर्स हैदराबाद और SA 20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप है.