टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसर करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं. वो इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी का हर पल एंजॉय कर रही हैं. करिश्मा तन्ना अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो रोज वर्कआउट कर रही हैं. अब इस बीच करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनकी थर्ड ट्राइमेस्टर की झलक देखने को मिली. इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान एक खास गिफ्ट ने खींचा, जो उन्हें नीता अंबानी की ओर से मिला.
नीता अंबानी ने भेजे जामनगर के केसर आम
करिश्मा तन्ना ने अपने लेटेस्ट फोटो डंप में एक खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स की झलक दिखाई, जिसमें जामनगर स्थित रिलायंस के ऑर्चर्ड्स से आए प्रीमियम केसर आम थे. इस गिफ्ट के साथ नीता अंबानी ने अपने हाथ से लिखा एक नोट भी भेजा. नोट में लिखा था, 'उम्मीद है कि आप इन केसर आमों के साथ गर्मियों की मिठास का आनंद लेंगी.' नीता अंबानी के इस खास तोहफे की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है.

थर्ड ट्राइमेस्टर की दिखाई झलक
करिश्मा ने अपनी पोस्ट में प्रेग्नेंसी के खूबसूरत पलों की भी झलक दिखाई है. तस्वीरों में वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. इसके अलावा उन्होंने अपनी वर्कआउट रूटीन, पसंदीदा चाइनीज फूड और प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स की भी झलक फैंस के साथ शेयर की हैं.
दोस्तों और पेट डॉग्स के साथ बिताया समय
करिश्मा की पोस्ट में उनके पेट डॉग्स के साथ बिताए गए प्यारे पल भी नजर आए. साथ ही उन्होंने दोस्तों के साथ बिताए खास लम्हों की तस्वीरें भी शेयर कीं. इनमें एक्ट्रेस अनुष्का रंजन और उनके पति आदित्य सील भी दिखाई दे रहे हैं. करिश्मा ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आजकल की ज़िंदगी.'
View this post on Instagram
करिश्मा तन्ना कब देंगी पहले बच्चे को जन्म?
करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की थी. अब दोनों अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं. कपल ने अप्रैल 2026 में मैटरनिटी फोटोशूट के जरिए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और बताया था कि उनके घर अगस्त 2026 में नन्हा मेहमान आने वाला है. करिश्मा 42 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं.