Tiger Shroff Vidyut Jammwal New Movie: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लग जा गले’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ लक्ष्य लालवानी और जान्हवी कपूर नजर आएंगी. इसके अलावा, एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. इसी बीच टाइगर श्रॉफ का नाम एक और फिल्म से जुड़ गया है. खबर है कि विद्युत जामवाल और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर एक बड़ी एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसे T-Series प्रोड्यूस करेगा. साथ ही, इस फिल्म को अनुभव सिन्हा डायरेक्ट करने वाले हैं.
टाइगर श्रॉफ आखिरी बार ‘बाघी 4’ में नजर आए थे, जिसके बाद फैंस को उनकी अगली फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं. वहीं, विद्युत जामवाल को आखिरी बार एक्शन फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ में दिखाई दिए थे. अब दोनों ही स्टार्स को एक साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में देखना काफी दिलचस्प होगा. खबर है कि ये एक बड़े पैमाने पर बनने वाली एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी जिसमें दोनों कलाकारों के खतरनाक स्टंट्स और मार्शल आर्ट्स का हुनर देखने को मिलेगा.
विद्युत जामवाल-टाइगर श्रॉफ की फिल्मपिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अस्सी’ के बाद फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म में इंडस्ट्री के दो बड़े एक्शन स्टार्स- टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल एक साथ नजर आएंगे. इस फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे और ये पूरी तरह से एक्शन से भरपूर एंटरटेनर होगी.रिपोर्ट्स की मानें तो टीम ने एक ऐसा आइडिया फाइनल किया है, जिसमें टाइगर और विद्युत एक ऐसी एक्शन फिल्म में साथ दिखेंगे, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया. दोनों एक्टर्स ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है और अभी इस पर काम चल रहा है, ताकि इस साल के आखिर में इसकी शूटिंग शुरू की जा सके.
यह भी पढ़ें – लगातार 4 Flop के बाद टाइगर श्रॉफ के हाथ लगी नई फिल्म, 100 करोड़ी नीरजा के डायरेक्टर से मिलाया हाथ
प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है फिल्मटाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल का ये प्रोजेक्ट अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और मेकर्स इसकी स्क्रीनप्ले और एक्शन डिज़ाइन पर काम कर रहे हैं. फिल्म को बड़े स्केल पर बनाने की प्लानिंग है और इसके एक्शन सीक्वेंस पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है. टाइगर और विद्युत की परफॉर्मेंस स्टाइल और स्ट्रेंथ काफी अलग-अलग हैं और उन्हें एक साथ लाने से फिल्म में बहुत कुछ इंटरेस्टिंग देखने को मिलेगा.
कब शुरू होगी शूटिंग?हालांकि, फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ये कोलैबोरेशन एक्शन जॉनर के लिए एक रोमांचक जोड़ी साबित होगा. टाइगर श्रॉफ अपनी फुर्ती और जबरदस्त एक्शन परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, वहीं विद्युत जामवाल ने मार्शल आर्ट्स में अपनी महारत और शानदार फिजिक से अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन और भूषण कुमार के सपोर्ट से बन रही ये फिल्म आने वाले समय की बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक हो सकती है. मेकर्स इस साल के आखिर में शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं.