Mayank Yadav: 17 गेंदों पर नहीं दिया एक भी रन, 649 दिन बाद फेंकी गेंद और झटक लिया विकेट
TV9 Bharatvarsh July 23, 2026 10:43 PM

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मयंक यादव अपनी स्पीड के लिए जाने जाते हैं. लेकिन हरारे में उन्होंने अपनी लाइन और लेंग्थ से सभी को हैरान कर दिया. इस तेज गेंदबाज ने 649 दिनों के बाद मैदान में वापसी की और पहली ही गेंद पर उन्होंने कमाल कर दिया. मयंक यादव ने पहली गेंद पर ही जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट का विकेट चटकाया. मयंक यादव इसके साथ ही दो बार मैच की पहली ही गेंद पर विकेट झटकने वाले चौथे गेंदबाज बन गए. उनसे पहले भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने ये कमाल किया था.

मयंक यादव का कमाल

बता दें मयंक यादव ने इससे पहले साल 2024 में भी पहली गेंद पर विकेट लिया है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ये कमाल किया था. सबसे पहले ये कमाल भुवनेश्वर कुमार ने किया था. इस खिलाड़ी ने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ ये कमाल किया था. भुवनेश्वर ने 2022 में ही इंग्लैंड के खिलाफ ये कमाल किया. इसके बाद वो जिम्बाब्वे के खिलाफ भी पहली ही गेंद पर विकेट ले गए.

Wickets by Indian Bowlers on the First Ball of a T20I Innings (0.1 Over)

Bhuvneshwar v SL (b P Nissanka, 2022)
Bhuvneshwar v ENG (b Jason Roy, 2022)
Bhuvneshwar v ZIM (b Madhevere, 2022)
Hardik Pandya v WI (b Brandon King, 2023)
Arshdeep Singh v USA (b Jahangir, 2024)
Mayank pic.twitter.com/8PH2R2Fu6B

— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) July 23, 2026

इन गेंदबाजों ने भी किया है कमाल

हार्दिक पंड्या ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रैंडन किंग को आउट कर ये कमाल किया. 2024 में अर्शदीप सिंह ने यूएसए और मयंक यादव ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ ये कमाल किया. हार्दिक पंड्या ने 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ सैम अय्यूब को पहली गेंद पर आउट किया. अर्शदीप सिंह ने पिछले साल इंग्लैंड और अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मयंक यादव ने ऐसा कमाल किया है.

मयंक यादव ने झटके 2 विकेट

मयंक यादव ने वापसी के साथ ही कमाल प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवर में महज 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. ब्रायन बेनेट ने डियोन मायर्स का विकेट झटका. उनका इकॉनमी रेट महज 4.5 रन प्रति ओवर रहा. मयंक यादव ने 17 गेंद डॉट गेंद फेंकी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.