जंतर मंतर पर प्रदर्शन से रहें दूर… DU की स्टूडेंट्स के लिए एडवाइजरी, भड़के शशि थरूर ने कहा, आपातकाल में भी नहीं रोका गया था
TV9 Bharatvarsh July 24, 2026 11:43 PM

NEET विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स का प्रदर्शन जारी है. काॅकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुवाई में हो रहे इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं को जुटान हो रहा है. इसे देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अपने स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को गैर कानूनी बताते हुए इससे दूर रहने को कहा गया है. डीयू की तरफ से एडवाइजरी जारी किए जाने के बाद से इसको लेकर माहौल गरमा गया है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एडवाइजारी जारी करने पर डीयू की आलोचना की है.

आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि डीयू की तरफ से जारी एडवाइजरी में क्या कहा गया है. जानते हैं कि डीयू की तरफ से जारी एडवाइजरी पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने क्या कहा है.

डीयू ने करियर पर असर का दिखाया डर

जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर डीयू ने एडवाइजरी जारी की है. स्टूडेंट्स व शिक्षकों के लिए जारी एडवाइजरी में डीयू में कहा गया है कि उनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है. जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि जंतर-मंतर में किसी भी तरह की गैर-कानूनी सभा या प्रदर्शन (जिन पर भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार कड़े नियम लागू हैं) के कारण कानूनी कार्रवाई हो सकती है. ऐसी गतिविधियों से स्टूडेंट्स की व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है और उनकी पढ़ाई-लिखाई की प्रगति और करियर के अवसरों पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

डीयू ने जारी एडवाइजरी में स्टूडेंट्स से आग्रह करते हुए कहा है कि कि वे जंतर-मंतर से दूर रहें और अपनी सुरक्षा तथा कानून का पालन क

This is utterly appalling. Even in the days of the JP Movement leading up to the Emergency, there was no bar by the @UnivofDelhi on students joining any of his protests, and a couple of members of my Union Cabinet at St Stephens, including the late Chandan Mitra, openly did so. https://t.co/tIz94j0KPx

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) July 24, 2026

रने को प्राथमिकता दें. साथ ही एडवाइजरी में सावधानी बरतने और भड़काने वाले नकली और गुमराह करने वाली जानकारी से बचने की सलाह दी गई है.

इमरजेंसी में भी नहीं रोका गया: शशि थरूर

डीयू की तरफ से जारी इस एडवाइजरी पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का रिएक्शन आया है. शशि थरूर ने जारी एडवाइजरी पर कहा है कि यह बहुत ही चौंकाने वाली बात है. थरूर ने कहा है कि इमरजेंसी से पहले जेपी आंदोलन के दिनों में भी, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स को किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से नहीं रोका था. उन्होंने कहा है कि उस दौरान सेंट स्टीफंस में उनकी यूनियन कैबिनेट के कुछ सदस्यों ने, जिनमें स्वर्गीय चंदन मित्रा भी शामिल थे, खुलेआम ऐसा किया था.

थरूर ने कहा है कि अगर भारत की प्रमुख सरकारी यूनिवर्सिटी से एक को अपने स्टूडेंट्स और फैकल्टी को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर गंभीर नतीजों की धमकी देने की इजाज़त दी जाती है, तो इसका लोकतांत्रिक बातचीत और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर बुरा असर पड़ता है.

थरूर ने कहा है कि DU के ज़्यादातर छात्र इतने साधन-संपन्न नहीं होते कि वे ऐसी सख्त चेतावनी को नज़रअंदाज़ कर सकें. उन्हें डर रहता है कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से उनके एकेडमिक या प्रोफेशनल भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है.

थरूर ने कहा है कि यूनिवर्सिटी का मकसद मुद्दों पर आलोचनात्मक सोच और स्वतंत्र मूल्यांकन सिखाना होता है, न कि इन गुणों को दबाना.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.