मुंबई के शिवाजी पार्क में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच पुलिस वैन के आगे खड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. इस वैन के सामने मॉडल रिया अहीर हिम्मत और मजबूती के साथ खड़ी थी, जिसकी जमकर तारीफ हो रही हैं. इसी बीच रिया अहीर ने इस मामले पर खुलकर बात की और वहां हुए उस स्थिति के बारे में बताया.
शाहिद कहलाना बेहतर समझूंगी...
इसके अलावा एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में रिया ने कहा, 'मेरा बिलकुल भी ये इरादा नहीं था. लोगों को लग रहा है कि ये फेक है और स्क्रिप्टेड है. लेकिन ऐसा नहीं है और मैं 21 जुलाई को भी वहां थी और उस दिन 100 से कम बच्चे थे, जिन्हें पुलिस हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी. मैं अपना होमवर्क करके गई थी इसीलिए पहले पुलिस से पूछा कि आपके पास कोई मेमो है? तब उन्होंने बताया कि उनके पास मेमो नहीं है. फिर मैंने कहा कि अगर नहीं है, तो ये लोग भी कही नहीं जायेंगे. उन्होंने कहा आगे छोड़ देंगे, लेकिन मैंने भी बोला उन्हें अभी छोड़ दीजिए.'
#WATCH | पुलिस वैन रोकने वाली रिया ने कहा कि वह मरने को तैयार थी...सुनिए खास बातचीत@romanaisarkhan | https://t.co/smwhXUROiK
— ABP News (@ABPNews) July 24, 2026
#CJPProtest #MumbaiPolice #Paperleak pic.twitter.com/JhxJhKRFTH
रिया ने कहा, 'मैं जानती थी कि वो मुझे अंदर नहीं लेंगे क्योंकि उसमें जगह नहीं थी. मैं चलते-चलते बात कर रही थी, फिर मैंने न आंव देखा, न तांव और कूद गई. काफी टाइम तक मैंने उन्हें रोक कर रखा और वो एक्सीलरेट करके मुझे डराने की भी कोशिश कर रहे थे. लेकिन मैं मरने के लिए तैयार थी क्योंकि मैं शाहिद कहलाना बेहतर समझूंगी, लेकिन एक बेबस सिटीजन नहीं.'
रिया ने आगे क्या कहा?
रिया अहीर ने आगे कहा, 'मैं उस समय सिर्फ वैन में बैठे लोगों के बारे में सोच रही थी. इन सब में मेरे माता-पिता ने मेरा पूरा साथ दिया. अब जो कुछ भी हुआ है और जिस तरह ये मामला इतना बढ़ गया है, तो मैं थोड़ी डरी हुई हूं. मेरा ऐसा इरादा नहीं था और मैं सिर्फ एक देश की आम नागरिक हूं, जो लोगों के लिए सही काम करना चाहती है. पिछले दो दिनों से मैं ठीक से सो नहीं पाई हूं और इस आंदोलन में शामिल बच्चों के साथ जो हुआ, उससे मैं परेशान हूं. मैं सरकार से अपील करना चाहती हूं कि अपने अधिकारियों से बातचीत करें और स्टूडेंट्स पर दर्ज एफआईआर को वापस लें.'
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो
बता दें कि रिया की वैन के सामने खड़ी होने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और सभी उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. साथ ही स्टूडेंट्स के लिए उनका ये जज्बा देखकर हर कोई उनकी स्टोरी शेयर कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं.
Siddharth Nigam on Protest: सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश