'डायरेक्टर्स संग सोने को किया मजबूर...' आमिर खान के भाई पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप
संदीप मेहरा July 25, 2026 08:12 AM

एक्ट्रेस इवा ग्रोवर ने हाल ही में अपने एक्स हस्बैंड और अभिनेता आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान  को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि हैदर चॉल में रह रहे हैं और खाने के लिए भी स्ट्रगल कर रहे हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने हैदर अली खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि एक्स हस्बैंड ने उन्हें डायरेक्टर्स के साथ सोने के लिए मजबूर किया था.

'मुझ पर बहुत दबाव डाला था...'

45 साल की इवा ग्रोवर ने 'रेडी' और 'करिश्मा का करिश्मा' जैसी फिल्मों में काम किया है. हाल ही में उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में हैदर अली खान पर गंभीर आरोप लगाए. उनसे सिद्धार्थ ने पूछा था क्या एक्स हस्बैंड ने कभी उन्हें दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया था? इस पर इवा ने कहा, 'उन्होंने ऐसी बात कही थी, मुझ पर बहुत दबाव डाला था.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Eva Grover (@realevagrover)

ये भी पढ़ें: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स

डायरेक्टर्स के साथ सोने के लिए किया मजबूर 

वहीं आगे इवा से सवाल किया गया कि क्या कभी उन्हें डायरेक्टर्स और प्रोड्यूर्स के साथ सोने के लिए मजबूर किया गया जिससे कि तुम्हें काम मिल सके? इस पर इवा ने कहा कि उन्होंने कभी भी काम की कमी का सामना नहीं किया.

इवा ग्रोवर कहती हैं, 'काम तो मेरे पास हमेशा था. हालांकि एक वक्त ऐसा आया जब मैंने अपनी एफडी तुड़वा  ली. गाड़ियां बेचनी पड़ी थी उसके परिवार के लिए. तो उनकी तरफ से इस तरह का प्रपोजल आया था.' 

ये भी पढ़ें: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी

हैदर ने इवा से कहा था- क्या फर्क पड़ता है, करना पड़ेगा

इवा ग्रोवर ने आगे बताया कि एक्स हस्बैंड ने उनसे कहा था, 'घर चलने और बिजली का बिल भरने के लिए ये करना पड़ेगा, करो, क्या फर्क पड़ता है? बच्चों के लिए भी पैसे की जरूरत है.' 

इतना कुछ होने के बावजूद इवा ने हैदर अली खान की आज की दयनीय स्थिति पर सहानुभति जताई है. उन्होंने बताया था कि सिज़ोफ्रेनिया नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं. उनकी हालत खराब हो चुकी है. उनके पास घर नहीं है और न खाने का ठिकाना है. इवा ने कहा कि मैं दुआ करती हूं कि जब भी उनका वक्त आए उन्हें शांति मिले.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.