'आपको कुछ कहने में 47 दिन लग गए...', प्रधानमंत्री की वीडियो के बाद दीया मिर्जा ने पूछे तीखे सवाल
निशा शर्मा July 25, 2026 08:12 AM

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड से सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट तक कई सेलेब्स ने पोस्ट किए लेकिन किसी में भी छात्रों की मांगों पर सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं दिखी. ऐसे में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड की 'भेड़चाल' के  बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने बेबाकी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीखे सवाल पूछे हैं. एक्ट्रेस ने पीएम की 47 दिन की चुप्पी पर भी तंज कसते हुए देश भर में एग्जाम पेपर लीक के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर उनके बयान पर निराशा जताई है.

एक्ट्रेस ने कहा कि इस बयान में संवेदना की कमी थी. एक्टर ने सवाल उठाया कि उन दुखी माता-पिता के बारे में एक शब्द भी क्यों नहीं कहा गया जिन्होंने अपने बच्चे खो दिए, या उन छात्रों के बारे में जो हफ़्तों तक भूख हड़ताल पर बैठे रहे, या फिर अपने हक़ के लिए आवाज उठाने वाले युवा प्रदर्शनकारियों के जज्बे के बारे में कुछ क्यों नहीं कहा गया?

दीया ने सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाए
शुक्रवार को दीया ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी के नीट  परीक्षा के पेपर लीक विवाद पर दिए गए संबोधन पर रिएक्शन देते हुए उनकी आलोचना की और कहा कि उनके भाषण में मौजूदा संकट से प्रभावित छात्रों और परिवारों के प्रति सहानुभूति की कमी है. अपनी पोस्ट में दीया ने लिखा, “जिन माता-पिता ने अपने बच्चे खो दिए हैं, जिन बच्चों की मौत हो गई है, अपने अधिकारों की मांग करने वाले छात्रों के अविश्वसनीय साहस, सोनम जी और हफ्तों तक भूख हड़ताल पर रहे छात्रों के प्रति सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं. सर, यह कितना मुश्किल हो सकता है?”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)

पीएम के देर से रिएक्शन देने पर भी उठाए सवाल
अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया में देरी पर भी सवाल उठाते हुए लिखा, “आपको कुछ कहने में 47 दिन लग गए और अब जब आपने कहा है, तो आपने कुछ नहीं कहा. ऐसा कुछ नहीं जो लाखों टूटे हुए दिलों को ठीक कर सके.”


दिया मिर्जा के कायल हुए फैंस
वहीं दीया मिर्जा के प्रधानमंत्री से सीधे सवाल करने की हिम्मत की फैंस दाद दे रहे हैं और सोशल मीडिया परक एक्ट्रेस की काफी तारीफ हो रही है. एक यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स बस बयान को कॉपी पेस्ट कर रहे हैं आपके पास भी ये ऑप्शन था लेकिन आपने ईमानादारी चुनी.





प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को जारी किया था वीडियो मैसेज
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का विरोध-प्रदर्शन तेज़ी से बढ़ने के कारण प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रवार देर रात एक वीडियो संदेश जारी करना पड़ा. उन्होंने इस मुद्दे की गंभीरता को स्वीकार करते हुए घोषणा की कि केंद्र सरकार एक बिल लाएगी, जिसमें फास्ट-ट्रैक कोर्ट और इसमें शामिल लोगों के लिए सख्त सजा का प्रावधान होगा. 

छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं पर बात करते हुए मोदी ने कहा, "दोस्तों, मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई छोटी-मोटी बात नहीं है. इससे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को बहुत दुख पहुंचा है." प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कई कदम उठाए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना था कि इस विवाद के कारण छात्रों का एक शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो. उन्होंने कहा, "हमारी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना था कि छात्रों का एक शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो. इसलिए जल्द से जल्द परीक्षाएं आयोजित करना जरूरी था." उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने लगभग 22 लाख छात्रों की परीक्षाएं कम से कम समय में पूरी करने के लिए काम किया. 

सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की
प्रधानमंत्री के इस आश्वासन के बाद क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. उन्होंने यह फैसला मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया. सोनम वांगचुक, जो 28 जून को सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए थे, परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर सरकार की जवाबदेही और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांगों को आगे बढ़ाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे थे.

CJP प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.